लाइव न्यूज़ :

'Flying kiss' controversy: ‘जरा सोचिए मणिपुर की महिलाओं को कैसा महसूस हुआ होगा’, ‘फ्लाइंग किस’ विवाद पर आईएएस शैलबाला मार्टिन ने ट्विटर पर कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 10, 2023 14:35 IST

'Flying kiss' controversy: भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की अधिकारी का इशारा स्पष्ट रूप से हिंसाग्रस्त मणिपुर में सामने आए उस वीडियो की ओर था, जिसमें दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाते देखा जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देभोपाल में मंत्रालय (राज्य सचिवालय) में सामान्य प्रशासन विभाग में अतिरिक्त सचिव के पद पर तैनात हैं।सदस्यों की टीका-टिप्पणी पर कांग्रेस सांसद ने ‘फ्लाइंग किस’ की भाव-भंगिमा प्रदर्शित की।केरल के वायनाड से लोकसभा सदस्य के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। 

'Flying kiss' controversy:मध्य प्रदेश की एक वरिष्ठ महिला आईएएस अधिकारी ने बुधवार को संसद में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के कथित ‘‘अशोभनीय व्यवहार’’ के खिलाफ विरोध जता रहीं महिला सांसदों से कहा कि वे यह भी सोचें कि मणिपुर की महिलाओं को कैसा महसूस हुआ होगा।

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की अधिकारी का इशारा स्पष्ट रूप से हिंसाग्रस्त मणिपुर में सामने आए उस वीडियो की ओर था, जिसमें दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाते देखा जा सकता है। आईएएस अधिकारी शैलबाला मार्टिन ने ट्विटर पर कहा, ‘‘जरा सोचिए मणिपुर की महिलाओं को कैसा महसूस हुआ होगा।’’

मध्य प्रदेश कैडर की नौकरशाह वर्तमान में भोपाल में मंत्रालय (राज्य सचिवालय) में सामान्य प्रशासन विभाग में अतिरिक्त सचिव के पद पर तैनात हैं। अपनी टिप्पणी के साथ मार्टिन ने सदन में राहुल के कथित व्यवहार पर लोकसभा अध्यक्ष को संबोधित एक पत्र भी साझा किया, जिस पर कई महिला सांसदों के हस्ताक्षर हैं। समझा जाता है कि चर्चा में हिस्सा लेने के बाद जब राहुल गांधी सदन से बाहर निकल रहे थे, तब सत्तारूढ़ पक्ष के कुछ सदस्यों की टीका-टिप्पणी पर कांग्रेस सांसद ने ‘फ्लाइंग किस’ की भाव-भंगिमा प्रदर्शित की।

केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर सदन में ‘फ्लाइंग किस’ की भाव-भंगिमा प्रदर्शित करते हुए महिला सांसदों के प्रति अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया और उन्हें महिलाओं से द्वेष रखने वाला व्यक्ति बताते हुए कहा कि सदन में पहले कभी ऐसा आचरण नहीं देखा गया। बाद में, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महिला सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भेंट की और केरल के वायनाड से लोकसभा सदस्य के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। 

टॅग्स :संसद मॉनसून सत्रभोपालमध्य प्रदेशमणिपुरराहुल गांधीस्मृति ईरानी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी