लाइव न्यूज़ :

बिहार के गोपालगंज जेल में पकड़े जाने के डर से कैदी ने निगल लिया मोबाइल फोन, पेट में दर्द होने पर हुआ खुलासा

By एस पी सिन्हा | Updated: February 19, 2023 14:39 IST

बिहार के गोपालगंज में जेल में बंद एक कैदी ने मोबाइल निगल लिया। पेट में दर्द की शिकायत के बाद उसे अस्पताल में भर्ची कराया गया। इसके बाद एक्स-रे की रिपोर्ट से पूरे मामले का खुलासा हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देगोपालंगज के चनावे जेल में बंद कैदी ने पकड़े जाने के डर से मोबाइल निगल लिया।एक्स-रे रिपोर्ट के बाद खुलासा, बेहतर इलाज के लिए कैदी को पीएमसीएच पटना रेफर किया गया।कैदी के ऑपरेशन के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन भी किया जा रहा है। 

पटना: बिहार के गोपालगंज से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां जेल में बंद एक कैदी ने पकड़े जाने के डर से मोबाइल फोन को ही निगल लिया। इसका खुलासा तब हुआ, जब उसे पेट दर्द हुआ। इसके बाद उसे सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां एक्स-रे रिपोर्ट से पूरी बात सामने आ सकी। कैदी गोपालंगज के चनावे जेल में बंद था। 

डॉक्टरों ने बताया की उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर किया जा रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि एक्स-रे में उसके पेट में एक मोबाइल फोन दिख रहा है। उससे पूछताछ के बाद पता चला कि उसने डर से मोबाइल फोन निगल गया है, जिसकी वजह से उसके पेट में भयानक दर्द होने लगा। फिलहाल कैदी के ऑपरेशन के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया जा रहा है। 

वहीं, कैदी के पेट में मोबाइल मिलने से जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगा है। कैदी का नाम कैशर अली है, जो नगर थाना क्षेत्र के इंदरवा रफी गांव निवासी बाबुजान मियां का पुत्र बताया जाता है। 17 जनवरी 2020 को नगर थाने की पुलिस हजियापुर गांव के पास से स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। इसके पहले भी कैशर अली जेल जा चुका है।

टॅग्स :बिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतBihar: नीतीश कुमार कब देंगे इस्तीफा? सही डेट आई सामने, जानें कौन बनेगा बिहार का सीएम

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो