लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में भारत के पायलट और दुर्घटनाग्रस्त विमानों की फर्जी तस्वीरें हो रही हैं वायरल

By ज्ञानेश चौहान | Updated: February 27, 2019 18:36 IST

इन तस्वीरों का भारत और पाकिस्तान के बीच हुई कथित कार्रवाई से कोई वास्ता नहीं है।

Open in App

पाकिस्तान में बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हुए भारत के दो विमानों से संबंधित कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। ये फर्जी तस्वीरें पाकिस्तान में स्थानीय मीडिया द्वारा भी उपयोग की जा रही हैं। लेकिन इन तस्वीरों का भारत और पाकिस्तान के बीच हुई कथित कार्रवाई से कोई वास्ता नहीं है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि इन तस्वीरों की सच्चाई क्या है।

यह वीडियो 19 फरवरी 2019 को बेंगलुरु के एयर शो से पहले विमानों के टकराने से घायल हुए भारतीय जवान का है
पाकिस्तान में कई लोगों ने सोशल मीडिया पर भारत के एक गंभीर रूप से घायत पायलट का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में भारतीय पायलट खून से लथपथ है। लेकिन यह वीडियो बुधवार को दर्घटनाग्रस्त हुए विमान में मौजूद जवान का नहीं है। दरअसल यह वीडियो  भारतीय वायु सेना में विंग कमांडर विजय शेल्के का है जो कि 19 फरवरी 2019 को बेंगलुरु के एयर शो से पहले विमानों के टकराने से घायल हो गए थे।

 

भारतीय फाइटर विमान की यह तस्वीर साल 2015 की है, पाकिस्तान में कुछ मीडिया संस्थानों द्वारा इस फेक तस्वीर का उपयोग किया जा रहा है

भारतीय फाइटर विमान की यह तस्वीर 3 जून 2015 की है

पाकिस्तान में कुछ मीडिया संस्थानों और सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा इस फोटो को भारतीय दुर्घटनाग्रस्त विमान की तस्वीर बताया जा रहा है। लेकिन भारतीय फाइटर विमान की यह तस्वीर साल 2015 की है। भारतीय वायु सेना का ये विमान तकनीकी खराबी के कारण ओडिशा के मयूरभंज जिले में 3 जून 2015 को गिरा था। इस फोटो का पाकिस्तान से कोई कनेक्शन ही नहीं है।

 

यह भारतीय विमान-मिग27 था जो जोधपुर में 13 जून 2016 को गिरा था

यह एक और तस्वीर है जो तेजी से पाकिस्तान मीडिया और वहां के सोशल मीडिया यूजर्स वायरल कर रहे हैं। लेकिन ये वायरल तस्वीर राजस्थान के जोधपुर की है। इस तस्वीर में दिख रहा भारतीय विमान-मिग27 था जो जोधपुर में 13 जून 2016 को गिरा था।

टॅग्स :पाकिस्तानइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल