लाइव न्यूज़ :

साधु की चिलम के कारण 300 लोगो में फैला कोरोना वायरस? सरकार ने बताया आखिर क्या है सच

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 1, 2020 10:45 IST

कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से सोशल मीडिया पर कई तरह की फेक न्यूज वायरल हो रही है। लेकिन साधु की चिलम के कारण 300 लोगो में कोरोना फैलने की खबर सिर्फ एक अफवाह है।

Open in App
ठळक मुद्देPIB फैक्ट चेक देश में कोरोना और लॉकडाउन को लेकर अफवाह और गलत खबरों के बारे में जानकारी देता है। सरकार ने हर राज्यों के लिए PIB फैक्ट चेक की सोशल मीडिया पर एक अलग टीम बनाई है।

नई दिल्ली: कोरोना वायरस को लेकर सोशल मीडिया पर इसके संक्रमण और बचाव के कई भ्रामक तरीकों को लेकर अफवाहें उड़ाई जा रही है। कोरोना वायरस कैसे फैलता है, क्या करने से आप ठीक हो जाएंगे...इस तरह के कई दावे सोशल मीडिया पर वायरल किए जा रहे हैं। पिछले दिनों कुछ खबरों में दावा किया गया है कि राजस्थान के एक साधु के चिलम के कारण 300 लोगो में कोरोना वायरस फैल गया है। अब सरकारी मीडिया ने इस खबर का सच बताया है। उनके मुताबिक ऐसी कोई भी घटना राजस्थान में नहीं हुई है। 

PIB फैक्ट चेक ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक न्यूज रिपोर्ट के आर्टिकल का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए इस खबर का खंडन किया है। उन्होंने लिखा है, न्यूज पोर्टल "न्यूज झारखंड" ने दावा किया है कि जयपुर के ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में एक साधु की चिलम के कारण 300 लोगो में कोरोना फैला है। PIB फैक्ट चेक ने बताया है कि ये प्रकाशित खबर एकदम झूटी और निराधार है। 

जिला कलेक्टर, जयपुर के अनुसार प्रकाशित खबर की कोई सत्यता नहीं है व ऐसी कोई घटना घटित नहीं हुई है।

बता दें कि PIB फैक्ट चेक देश में कोरोना और लॉकडाउन को लेकर अफवाह और गलत खबरों के बारे में जानकारी देता है। 

भारत में कोरोना वायरस की ताजा स्तिथि 

भारत में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 35,043 हो गई है। इसमें 25,007 सक्रिय मामले हैं। कोरोना से देश में 1,147 मौतें हुई हैं। 8,889 ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोना वायरस से 73 मौतें हुई हैं और 1,993 नए मामले सामने आए हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसराजस्थान में कोरोनाजयपुरझारखंडफैक्ट चेक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'