लाइव न्यूज़ :

Fact Check: क्या दिल्ली हिंसा के दौरान मुस्लिम महिलाएं फेंक रही थीं पत्थर, जानें इन तस्वीरों का सच

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 4, 2020 10:40 IST

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के मुद्दे पर दिल्ली में भड़की हिंसा में 48 लोगों की मौत हुई जबकि 200 लोग घायल हैं. उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 24-25 फरवरी को मौजपुर, चांदबाग, जाफराबाद, खूजरी खास इलाकों में ज्यादा हिंसा हुई थी.

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर दिल्ली हिंसा से जुड़ी फर्जी तस्वीर और वीडियो वायरल हो रहे हैं.फेसबुक में शेयर हो रहे कुछ तस्वीरों में मुस्लिम महिलाओं को हाथ में पत्थर लिए या फेंकते हुए दिखाया गया है जबकि ये पूरा सच नहीं है.

दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर सोशल मीडिया में कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हैं। फेसबुक पर एक पोस्ट है जिसमें चार अलग-अलग तस्वीरों के जरिए दावा किया जा रहा है कि दिल्ली हिंसा के दौरान मुस्लिम महिलाएं पत्थरबाजी कर रही हैं। हालांकि ये दावा गलत है और तस्वीरें दिल्ली की जगह कहीं और की है। 

फेसबुक पर इन पोस्ट को शेयर करते हुए एक युवक ने लिखा, दिल्ली की मुस्लिम लड़कियों से प्यार न करना क्योंकि, दिखती हैं मुमताज की तरह, लगती हैं गुलाब की तरह, दिल में चुभती हैं कांटे की तरह और पत्थर से बॉलिंग करती हैं इमरान खान की तरह... इसी पोस्ट के साथ चार तस्वीरें भी शेयर की गई हैं। पहले देखिए शेयर की गई तस्वीर...

हिन्दुस्तान टाइम्स की जांच-पड़ताल में ये तस्वीरें दिल्ली हिंसा ना होकर कहीं और की हैं। तस्वीर नंबर 1

पहली तस्वीर में बुर्की पहने एक मुस्लिम युवक पत्थर फेंकने हुए दिख रही है। ये तस्वीर एसोसिएट प्रेस (AP) ने खींची है जो कई जगह छपी है। तस्वीर श्रीनगर की है जहां पुलिस वाहन पर एक महिला पत्थर चला रही है।

तस्वीर नंबर 2

दूसरी तस्वीर में ब्लैक टी-शर्ट और आर्मी स्टाइल की जींस में एक लड़की मुंह में रूमाल बांधे गुलेल ताने हुई है। कई लिंक और सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार ये तस्वीर फिलिस्तीनी महिला की बताई गई है।

तस्वीर नंबर 3

तीसरी तस्वीर में दो महिलाएं हाथ में पत्थर लिए सडकों पर है। दोनों महिलाओं ने अपने चेहरे को ढंका हुआ है। इन तस्वीरों को 2014 में भी शेयर किया जा चुका है। कई वेबसाइटों में इस तस्वीर को फिलिस्तीन का ही बताया गया है।

तस्वीर नंबर 4

चौथी तस्वीर में जींस और टी-शर्ट पहने एक युवती दोनों हाथों में पत्थर लिए हुए दिख रही है। ये तस्वीर Getty ने 2015 में खींची थी। Getty के कैप्शन के अनुसार, इजराइल सिक्यूरिटी फोर्सेस से भिड़ंत के दौरान एक फिलिस्तीन महिला हाथ में पत्थर उठाई हुई है।

टॅग्स :दिल्ली हिंसाजाफराबाद हिंसादिल्लीदिल्ली समाचारउत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीटसोशल मीडियाफैक्ट चेक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील