लाइव न्यूज़ :

'साइकिल गर्ल' ज्योति को लेकर ट्विटर पर किया जा रहा है ये भयानक दावा, ट्रेंड हुआ #JusticeForJyoti, जानें पूरा सच

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 5, 2020 10:05 IST

कोरोना काल में लगे लॉकडाउन के दौरान देश की राजधानी दिल्ली के निकट स्थित गुरुग्राम से 12 सौ किलोमीटर दूर दरभंगा तक एक साइकिल से यात्रा कर अपने चोटिल पिता को घर ले जाने की वजह से ज्योति कुमारी 'साइकिल गर्ल' के नाम से मशहूर हुईं।

Open in App
ठळक मुद्देदरभंगा जिला और एक ही नाम के चक्कर पर लोगों को लग रहा था कि साइकिल गर्ल ज्योति पासवान की मौत हो गई है।साइकिल गर्ल ज्योति पासवान बिल्कुल ठीक हैं और सुरक्षित हैं। एक ही नाम और एक ही जिला, यहां तक की एक जैसी उम्न की वजह से ट्विटर पर यूजर कन्फ्यूजन में पड़ गए।

पटना: अपने चोटिल पिता को गुरुग्राम से बिहार दरभंगा तक साइकिल पर बैठाकर घर पहुंचाने वाली 'साइकिल गर्ल' ज्योति कुमारी तो आपको याद होगी। लॉकडाउन के दौरान उनके इस काम की तरीफ अमेरिका के राष्ट्रपति की बेटी इवांका ट्रंप ने भी की थी। ट्विटर पर उनको लेकर दावा किया जा रहा है कि उनकी रेप के बाद हत्या कर दी गई है। इसलिए ट्विटर पर पिछले कुछ दिनों से हैशटैग #JusticeForJyoti ट्रेंड कर रहा है। लेकिन हम हम आपको बता दें कि 'साइकिल गर्ल' ज्योति बिल्कुल सुरक्षित हैं। इस हैशटैग के साथ साइकिल गर्ल ज्योति की हत्या के लिए इंसाफ की मांग की जा रही है। हैशटैग के साथ एक खेतों में पड़ी एक क्षत-विक्षत लड़की की तस्वीर भी शेयर की जा रही है, जिसे साइकिल गर्ल ज्योति बताया जा रहा है। आइए जानें क्या है ये पूरा माजरा और कौन है वह लड़की जिसको लेकर रेप और हत्या के दावे किए जा रहे हैं...। 

ट्विटर पर  हैशटैग #JusticeForJyoti के साथ लोग लिख रहे हैं कि जिस लड़की ('साइकिल गर्ल' ज्योति) ने इतना नाम कमाया...उसके साथ भी समाज ने ऐसा किया। एक यूजर ने लिखा है इस खबर से हिल गया हूं। लॉकडाउन में साईकिल से 1500 किलोमीटर चलकर अपने पिता को गांव लाने वाली ज्योति पासवान को हवस का शिकार बनाकर सामंती अर्जुन मिश्रा ने हत्या कर दी। 

ट्विटर पर #JusticeForJyoti के साथ किया गया दावा

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, 15 साल की ज्योति कुमारी की इवांका ट्रंप ने भी तारीफ की थी। आस उसी ज्योति का रेप के बाद गैंगस्टर द्वारा हत्या कर दी जाती है। ये शर्मनाक है। 

ट्विटर पर #JusticeForJyoti के साथ किया गया दावा

जानें क्या है पूरा सच 

बिहार में दरभंगा की ज्योति कुमारी की संदिग्ध अवस्था में मौत की खबर सच है। लेकिन इसका साइकिल गर्ल ज्योति से कोई लेना-देना नहीं है। दरभंगा में एक अन्य नाबालिग लड़की की हत्या हुई है। जिसके बारे में स्थानीय अखबार दैनिक भास्कर में रिपोर्ट की गई है। दो जुलाई को दरभंगा के पतोर ओपी क्षेत्र में 13 वर्षीय ज्योति कुमारी का संदिग्ध अवस्था में शव मिला था। शुरुआती खबरों में दावा किया गया था कि ज्योति की पहले रेप के बाद हत्या हुई थी।

दैनिक भास्कर में छपी रिपोर्ट

3 जुलाई को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टी नहीं हुई। मीडिया से बात करते हुए दरभंगा एसएसपी ने कहा कि ज्योति की मौत करंट लगने के बाद दम घुटने से हुई।  ज्योति का शव सेवानिवृत्त फौजी अर्जुन मिश्रा के घर से मिला था। जिसके बाद आरोप में फौजी और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। 

ट्विटर पर भी कई लोगों ने #JusticeForJyoti के साथ बताया-  ये 'साइकिल गर्ल' ज्योति के बारे में नहीं है

'साइकिल गर्ल' ज्योति को लेकर किए गए ऐसे दावों के बाद ट्विटर पर कई यूजर ने लिखा है कि ये लड़की जिसकी मौत हुई है वह 'साइकिल गर्ल' ज्योति नहीं है। ये कोई और ज्योति है...जो कि बिहार के दरभंगा की ही रहने वाली थी। लड़की े शव की तस्वीर डालने पर भी कई लोगों ने आलोचना की है। 

एक यूजर ने लिखा है, #JusticeForJyoti नमस्कार, बहुत से लोग साइकिल गर्ल ज्योति को लेकर गलत दावे कर रहे हैं। ये वो ज्योति नहीं है जो  गुड़गांव से बिहार की यात्रा कर अपने पिता को साइकिल में लॉकडाउन के दौरान ले गई थी। ये दोनों अलग-अलग लड़कियां हैं। यह एक और ज्योति है, जिसकी हत्या हुई है। 

दरभंगा जिला और एक ही नाम के चक्कर पर लोगों को लग रहा था कि साइकिल गर्ल ज्योति पासवान की मौत हो गई है।

टॅग्स :बिहारफैक्ट चेक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल