लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी के परिवार में नई सदस्य की एंट्री, गोवा से मां सोनिया गांधी के लिए लाये 'नूरी', देखिये वीडियो

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 4, 2023 12:44 IST

राहुल गांधी ने विश्व पशु दिवस के मौके पर मां सोनिया गांधी को तोहफे में जैक रसेल टेरियर नस्ल की पप्पी को भेंट किया है। जिसका नाम 'नूरी' है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने विश्व पशु दिवस पर मां सोनिया गांधी को तोहफे में दी जैक रसेल टेरियर नस्ल की पप्पी गांधी परिवार का हिस्सा बनी पप्पी का नाम नूरी है, राहुल इसे गोवा से लेकर आये हैंखुद राहुल ने परिवार की नई सदस्य नूरी का परिचय सोशल मीडिया के जरिये जनता से कराया है

नई दिल्ली:कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के परिवार में बुधवार को एक नई सदस्य का आगमन हुआ है। जी हां, राहुल गांधी ने विश्व पशु दिवस के मौके पर मां सोनिया गांधी को तोहफे में जैक रसेल टेरियर नस्ल की पप्पी को भेंट किया है।

जानकारी के अनुसार गांधी परिवार द्वारा गोद ली गई पप्पी का नाम नूरी है। खुद राहुल गांधी ने परिवार की नई सदस्य नूरी का परिचय सोशल मीडिया से आम जनता से भी कराया है।

समाचार वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार राहुल गांधी मां सोनिया गांधी के लिए 'नूरी' को गोवा से लाये हैं। राहुल गांधी द्वारा अपने यूट्यूब चैनल पर साझा किए गए वीडियो में राहुल गांधी ने अपनी हालिया गोवा यात्रा को साझा किया है।

जिसमें गोवा में रहने वाले एक परिवार से मुलाकात की, जहां से उन्हें 'नूरी' मिली। उनके द्वारा साझा किये गये वीडियो में दिखाया गया है कि वो नूरी को गोवा से लेकर दिल्ली स्थित मां सोनिया गांधी के सरकारी आवास 10, जनपथ आते हैं और उन्हें बतौर तोहफा 'नूरी' देकर खुश कर देते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि 'नूरी' को देखकर सोनिया गांधी भी प्रसन्न नजर आ रही हैं।

खबरों केअनुसार राहुल गांधी ने अगस्त में गोवा की यात्रा की थी। जहां उन्हें जैक रसेल टेरियर नस्ल की नूरी मिली। राहुल गांधी से नूरी की मुलाकात गोवा की डॉग ब्रिडर शरवानी पित्रे और उनके पति स्टेनली ब्रागांका से निजी मुलाकात हुई थी।

शरवानी पित्रे ने बताया कि उन्हें राहुल गांधी के कार्यालय से फोन आया और जैक रसेल टेरियर्स की उपलब्धता के बारे में पूछा गया। चूंकि पित्रे के पास में जैक रसेल टेरियर्स की पप्पी थी तो उन्होंने फौरन राहुल गांधी के लिए उसे उपलब्ध करा दिया। 

टॅग्स :राहुल गांधीसोनिया गाँधीगोवाकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो