पार्क में लेटे इस शख्स पर चढ़ गया ट्रक, सिक्स पैक एब्स ने ऐसे बचा ली जान

By पल्लवी कुमारी | Published: September 24, 2018 05:08 PM2018-09-24T17:08:24+5:302018-09-24T17:08:24+5:30

इस हादसे में शख्स की गर्लफ्रेंड को कई गंभीर चोटें आई हैं। लेकिन लड़के के पेट पर भारी ट्रक चढ़ने के बाद भी उसको कोई गंभीर चोट नहीं आई है।

England Norwich 21 year old boy six pack abs saved his life | पार्क में लेटे इस शख्स पर चढ़ गया ट्रक, सिक्स पैक एब्स ने ऐसे बचा ली जान

पार्क में लेटे इस शख्स पर चढ़ गया ट्रक, सिक्स पैक एब्स ने ऐसे बचा ली जान

नई दिल्ली, 24 सिंतबर:  इंग्लैंड के नॉरविच शहर में एक ऐसी घटना देखने को मिली, जिसने सबको हैरान कर दिया। यहां एक 21 साल का लड़का पार्क में लेटकर सनबाथ ले रहा था। तभी अचानक से उसके ऊपर से एक ट्रक गुजर गया लेकिन लड़के की जान बच गई। 

अंग्रेजी वेबसाइट द सन मुताबिक जैक मूरी ने बताया कि वह  इंग्लैंड के नॉरविच शहर में  एर्लम पार्क में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लेटकर सन बाथ ले रहा था। वो पार्क के जिस जगह पर सन बाथ ले रहा था। वह बिल्कुल खुला हुआ था। दूर से वह देखा भी नहीं जा सकता था। इसी लिए वहां से गुजर रहे कचरा उठाने वाले एक ट्रक का फ्रंट व्हील उसके पेर के ऊपर चढ़ा गया। 

जैक मूरी ने बातचीत के दौरान बताया कि जिस वक्त उनके पेट पर ट्रक चढ़ा, उन्हें ऐसा लगा कि किसी ने उन्हें पैर से मारी है। उस वक्त उन्हें बिल्कुल दर्द भी नहीं हुआ। लेकिन जैसे ही उसकी ऑंख खुली, उसने देखा ट्रक का पहिया बिल्कुल पास था। किसी तरह जैकी मूरी ने खुद को क की चपेट में आने से बचा लिया।

इस हादसे में जैकी मूरी की गर्लफ्रेंड को कई गंभीर चोटें आई हैं। लेकिन जैकी के पेट पर भारी ट्रक चढ़ने के बाद भी उसको कोई गंभीर चोट नहीं आई है। जैकी का दावा है कि वह इसलिए बच पाए क्योंकि उनके सिक्स पैक्स एब्स हैं। वह नियमित रुप से जिम जाते हैं और कसरत करते हैं, जिसकी वजह से उनके बॉडी काफी मजबूत थी।

Web Title: England Norwich 21 year old boy six pack abs saved his life

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे