लाइव न्यूज़ :

MP: केवल 1 शब्द के कारण भोपाल हवाई अड्डे पर जमकर मचा हंगामा, जारी हुआ सुरक्षा अलर्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 9, 2022 17:01 IST

हवाई अड्डे पर मचे अफरा-तफरी पर बोलते हुए अधिकारी ने बताया कि एक नई महिला कर्मचारी द्वारा बैलस्ट और ब्लास्ट के बीच उच्चारण के अंतर को समझने में असमर्थ होने के कारण यह हंगामा हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देकेवल एक शब्द को भूल समझने के कारण हवाई अड्डे पर अफरा-तफरी मच गया था। दरअसल महिला कर्मचारी ने बैलस्ट को ब्लास्ट समझ लिया इस कारण एयरपोर्ट पर हंगामा मच गया। ऐसे में महिला कर्मचारी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

भोपाल: निजी एयरलाइन कंपनी के एक कर्मचारी ने गलती से ‘‘बैलस्ट (नौका या विमान को स्थिर बनाने के लिए रखा जाने वाला पूरक भार)’’ शब्द को ‘‘ब्लास्ट (विस्फोट)’’ समझ लेने से मध्य प्रदेश के भोपाल के राजा भोज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा को लेकर खलबली मच गई और सुरक्षा अलर्ट बढ़ा दिया गया। 

हवाई अड्डे के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि यह घटना गुरुवार सुबह की है। 

मामले में अधिकारी ने क्या बताया 

एक बयान में अधिकारी ने बताया, ‘‘सुबह 09.25 बजे इंडिगो के टिकट काउंटर पर आगरा के लिए जाने वाली उड़ान 6ई-7931 को ‘‘बैलस्ट’’ के बारे में पूछताछ करने के लिए फोन आया, जिसे इंडिगो के कर्मचारी ने ‘‘ब्लास्ट’’ समझ लिया। (इसके बाद) बीएटीसी (बम खतरा जांच समिति) को बुलाया गया और तथ्यों का विश्लेषण करने के बाद उसने फोन कॉल को नॉन-स्पेसिफिक घोषित कर दिया।’’ 

हवाई अड्डे के कार्यवाहक निदेशक अमृत मिंज ने कहा कि जैसे ही हवाई अड्डे पर आपातकाल घोषित किया गया, सभी सुरक्षा प्रणालियां सक्रिय हो गईं। उन्होंने कहा, ‘‘दुर्भाग्य से, एक तेज गति वाला वाहन टायर किलर के बीच से गुजर रहा था, तभी टायर किलर का आपातकालीन स्विच सक्रिय हो गया और वाहन को अवरुद्ध कर दिया।’’ 

नई नौकरी पर आई महिला से हुई चूक

उन्होंने कहा, ‘‘हवाई अड्डा प्रबंधन इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के कारण हुई असुविधा और नुकसान के लिए खेद प्रकट करता है।’’ आपको बता दें कि उड़ान के लिए विमान में यदि पर्याप्त यात्री नहीं होते हैं तो विमान में लोड जोड़ने के लिए बैलस्ट (अतिरिक्त वजन) शब्द का इस्तेमाल किया जाता है। 

हवाई अड्डे के एक कर्मचारी ने शुक्रवार को बताया कि चूंकि महिला कर्मचारी हाल ही में नौकरी में आई थी, इसलिए वह "बैलस्ट और ब्लास्ट के बीच उच्चारण के अंतर को समझने में असमर्थ रही, जिससे यह भ्रम पैदा हुआ।" उन्होंने कहा कि फोन कॉल कंपनी के गुड़गांव आफिस से आई थी। 

महिला कर्मचारी पर नहीं हुआ कोई कार्रवाई

साथ ही उन्होंने कहा कि ‘बैलस्ट’ विमानन उद्योग में व्यापक रुप से इस्तेमाल किया जाने वाला शब्द है, लेकिन एक नया या आम आदमी के लिए दोनों शब्दों के बीच अंतर को समझना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि इस मामले में अब तक संबंधित कर्मचारी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। 

टॅग्स :अजब गजबभोपालMadhya Pradeshबम विस्फोटbomb blast
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो