लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना को कहा 'चाइनीज वायरस' तो जमकर हुई किरकरी, लोग बोले- 'वायरस का कोई जाति धर्म नहीं, रेसिस्ट प्रेसिडेंट'

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 17, 2020 18:09 IST

अमेरिका में कोरोना वायरस से के 4576 मामले सामने आए हैं। अमेरिका में 87 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है और 60 लोग गंभीर हैं।​​​​​​​

Open in App
ठळक मुद्देडोनाल्ड ट्रंप के इस ट्वीट के बाद चीन के सरकारी समाचार पत्र ग्‍लोबल टाइम्‍स के एडिटर हू शिनजिन ने जवाब दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस को लेकर दावा किया है कि हम इतना ज्‍यादा मजबूत होंगे जितना पहले कभी नहीं थे।

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कोरोना वायरस को लेकर किए अपने एक ट्वीट पर ट्रोल हो रहे हैं। इस ट्वीट में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कोरोना को 'चाइनीज वायरस' लिखा है। जिसपर ट्विटर यूजर ने डोनाल्ड ट्रंप पर नस्लीय भेदभाव (रेसिस्ट) का आरोप लगाया है। डोनाल्ड ट्रंप ने 17 मार्च को ट्वीट कर लिखा, 'अमेरिका पूरी ताकत के साथ एयरलाइन जैसे उन उद्योगों की मदद कर रहा है जो विशेष रूप से 'चाइनीज वायरस' से प्रभावित हुए हैं। हम इतना ज्‍यादा मजबूत होंगे जितना पहले कभी नहीं थे।'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का यह ट्वीट वायरल हो गया है। डोनाल्ड ट्रंप के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कूल क्विट के संस्थापक और सीईओ ने लिखा, ''मैं इस पल से हमेशा भयभीत रहता हूं, जहां ट्रंप नस्लवाद और जेनोफोबिया की ओर मुड़ते हैं और COVID-19 को "चीनी वायरस" कहते हैं।''

John Pavlovitz जो कि ऑथर हैं, उन्होंने भी ट्रंप की आलोचना की है।

एक अन्य यूजर ने डोनाल्ड ट्रंप को रेसिस्ट प्रेसिडेंट कहा है। तो वहीं एक यूजर ने कहा है कि किसी वायरस का कोई जाति-धर्म नहीं होता है। देखें लोगों की प्रतिक्रिया? 

डोनाल्ड ट्रंप के ट्वीट का,  चीन के सरकारी समाचार पत्र के एडिटर ने दिया जवाब

डोनाल्ड ट्रंप के इस ट्वीट के बाद चीन के सरकारी समाचार पत्र ग्‍लोबल टाइम्‍स के एडिटर हू शिनजिन ने लिखा, 'अमेरिकी शेयर बाजार के गिरने से ट्रंप की टीम को बड़ा झटका लगा है। अमेरिका के पास इस महामारी से निपटने का कोई प्रभावी तरीका नहीं है। डर के इस माहौल में वे खुद को बचाने के लिए इतना कर सकते हैं क‍ि चीन को बलि का बकरा बना दें।'

अमेरिका में कोरोना के 4576 मामले, 87 की मौत

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का यह ट्वीट ऐसे वक्त आया है जब अमेरिका में कोरोना वायरस से के 4576 मामले सामने आए हैं। अमेरिका में 87 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है और 60 लोग गंभीर हैं।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पकोरोना वायरसचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल