लाइव न्यूज़ :

दिग्विजय सिंह का पुराना वीडियो वायरल, यूजर ने कहा- 'हाफिज को 'साहब' व इमरान खान को जी कहने वाले...'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 11, 2019 13:13 IST

दिग्विजय सिंह के वायरल वीडियो पर यूजर लिख रहे हैं हमारे देश के नेता पाक पीएम के लिए सम्मानजनक शब्द का इस्तेमाल करते हैं और अपने पीएम पर नफरत फैलाने का आरोप लगाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देये वायरल वीडियो पुराना है। जिस दिन की ये घटना है दिग्विजय सिंह आतंकवाद के मुद्दे पर बोल रहे थे।दिग्विजय सिंह के हाफिज सईद को 'साहब' कहने वाले बयान की उस वक्त चौतरफा आलोचना हुई थी।

अपने बयानों के कारण हमेशा विवाद में रहने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिग्विजय सिंह आतंकी  हाफिज सईद को हाफिज 'साहब' और पाकिस्तान के पीएम इमरान खान को प्रधानमंत्री जी कह रहे हैं। ट्विटर पर ये वीडियो शेयर किया जा रहा है। यूजर लिख रहे हैं कि हमारे देश के नेता आतंकियों को साहब कहते हैं और पाक पीएम के लिए सम्मानजनक शब्द जी लगाते हैं और अपने देश के पीएम नरेन्द्र मोदी को नफरत फैलाने वाला कहते हैं। 

वीडियो को गितीका स्वामी नाम की ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। इस ट्विटर यूजर के तकरीबन 40 हजार फोलोअर्स हैं। 

बता दें कि ये वायरल वीडियो पुराना है। जिस दिन की ये घटना है दिग्विजय सिंह आतंकवाद के मुद्दे पर बोल रहे थे। वीडियो में दिग्विजय सिंह कह रहे हैं, ''नरेन्द्र मोदी की विचारधार ने हर घर में नफरत फैला दी है, वैसे ही जैसे उनका नारा है हर-हर मोदी, घर-घर मोदी। और आज मैं इस बात को मानता हूं कि साम्प्रदायिकता को बोझ जब तक बोतल में बंद है तो बंद एक बार अगर वो निकल गया तो वापस अंदर नहीं जाएगा।''

दिग्विजय सिंह के इस बयान की उस वक्त चौतरफा आलोचना हुई थी। हाफिज सईद मुंबई हमलों सहित भारत में किए गए कई आतंकी हमलों का मुख्य साजिशकर्ता है। 

टॅग्स :दिग्विजय सिंहहाफिज सईदइमरान खाननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी