लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हिंसा: निजी चैनल के पत्रकार को गोली मारी, NDTV के रिपोर्टरों को उपद्रवियों ने बुरी तरह पीटा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 25, 2020 18:17 IST

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में पिछले 48 घंटे से हिंसा जारी है. अब तक इस हिंसा में 9 लोगों की मौत हुई है.

Open in App
ठळक मुद्देहिंसाग्रस्त क्षेत्रों में सशस्त्र पुलिस की एक बटालियन करीब 1000 बलों की तैनाती की गई है। तीन दिन पहले दिल्ली पुलिस को अर्धसैनिक बलों की 35 कंपनियां उपलब्ध कराई गई थीं, जिसमें 20 कंपनियां ट्रंप की यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था देख रही थीं

उत्तर-पूर्व दिल्ली में हिंसा ने नौ लोगों की मौत हो गई जबकि डेढ़ लोग घायल बताए जा रहे हैं। मंगलवार (25 फरवरी) को ताजा हिंसा में न्यूज चैनल के एक रिपोर्टर को गोली लगी है। इसके अलावा एनडीटीवी के पत्रकारों पर दंगाइयों ने हमला किया है। Jk 24X7 न्यूज चैनल के रिपोर्टर को गोली लगी है। वहीं एनडीटीवी ने सूचना दी है कि उसके तीन रिपोर्टरों पर उपद्रवियों ने हमला किया है।

जेके Jk 24X7  न्यूज चैनल ने एक ट्वीट में कहा कि उसके पत्रकार आकाश को दिल्ली के मौजपुर क्षेत्र में संघर्ष की कवरेज के दौरान गोली लग गई। वह अस्पताल में हैं जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

एनडीटीवी की साइट पर छपी स्टोरी के अनुसार उत्तर पूर्व दिल्ली में कवरेज के दौरान उपद्रवियों ने तीन रिपोर्टर और एक कैमरापर्सन पर हमला दिया। एनडीटीवी के तीन पत्रकार अरविंग गुणशेखर, मरियम अलवी और सौरभ शुक्ला पर भीड़ ने हमला किया है। इस हमले में अरविंद गुणशेखर के तीन दांत टूट गए। उन्हें बचाने की कोशिश में सौरभ शुक्ला पर लाठियां बरसाई गईं। सौरभ शुक्ला के पीठ पर घूंसे मारे गए। एनडीटीवी के अनुसार दोनों बचकर निकालने में कामयाब रहे और सुरक्षित हैं। वहीं वरिष्ठ पत्रकार श्रीनिवासन जैन के साथ रिपोर्टिंग कर रहीं मरियम अलवी और कैमरापर्सन सुशाली राठी पर अनियंत्रित भीड़ ने हमला किया। एनडीटीवी के अनुसार उनके सभी पत्रकार अब सुरक्षित हैं। 

हिंसाग्रस्त क्षेत्रों में 1000 बलों की तैनाती

दिल्ली के पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक ने गृह मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों के साथ अपनी बैठक के दौरान पर्याप्त बलों की अनुपलब्धता के बारे में जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने गृह मंत्रालय को बताया कि उनके पास उत्तरपूर्व दिल्ली में हिंसा को तुरन्त नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त बल नहीं था। उन्होंने बताया कि गृह मंत्रालय को बताया गया है कि हिंसाग्रस्त क्षेत्रों में सशस्त्र पुलिस की एक बटालियन (लगभग एक हजार कर्मी) तैनात की गई है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पुलिस को अर्धसैनिक बलों की कुल 35 कंपनियां उपलब्ध कराई गई हैं, जिनमें से 20 कंपनियां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की यात्रा के दौरान राष्ट्रीय राजधानी की सुरक्षा को बढ़ाने के लिए पिछले तीन दिन में दी गई थी।

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली पुलिसपत्रकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल