लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हिंसा: पिस्टल से भी नहीं डरे दीपक दहिया, हाथ में था सिर्फ डंडा, कहा-मैं डरता तो कई लोगों की जान जा सकती थी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 26, 2020 11:45 IST

उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा के बाद एक महीने के लिए धारा-144 लागू कर दी गई. पुलिस पर पिस्टल तानने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस के जवान दीपक दहिया की हर तरफ प्रशंसा हो रही है, वह सिर्फ हाथ में डंडा लिए पिस्टल ताने युवक से भिड़ गए थे.कांस्टेबल दीपक दहिया हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले हैं, हिंसा के वक्त उनके तैनाती मौजपुर में थी.

उत्तर-पूर्व दिल्ली में हुई हिंसा के दौरान मौजपुर में पिस्टल थामे युवक से सामने लाठी लेकर खड़े दिल्ली पुलिस के एक जवान की तस्वीर खूब वायरल हुई। सोमवार (24) फरवरी को सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुई जिसमें एक निडर पुलिसकर्मी हाथ में पिस्टल लिए युवक के सामने सीना तानकर खड़ा दिख रहा है। लोग दिल्ली पुलिस के इस जवान की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इस निडर पुलिसकर्मी का नाम है दीपक दहिया। दीपक दहिया ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अगर वह डरते तो कई लोगों की जान जा सकती थी। इसलिए पास में सिर्फ डंडा होने के बावजूद वह पिस्टल लहरा रहे युवक से भिड़ गए। 

गोली मारने की धमकी दी थी

वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक दीपक दहिया के एक दम करीब भी पहुंच गया था। उसने सामने से नहीं हटने पर गोली मारने की धमकी भी दी थी। उस समय अदम्य साहस का परिचय देते हुए दीपक दहिया ने उसे डंडे से इशारा कर वापस जाने के लिए कहने लगे। हिन्दुस्तान में छपी खबर के अनुसार, इस बीच पीछे से फायरिंग करने के लिए भीड़ युवक को उकसा रही थी। उसी दौरान दिल्ली पुलिस के अन्य जवानों ने दूसरी तरफ की भीड़ को तितर-बितर कर दिया।

सोनीपत के रहने वाले हैं दीपक दहिया

हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले दीपक दहिया दिल्ली पुलिस के थर्ड बटालियन में तैनात है। दस साल पहले 2010 में दीपक दहिया दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल पद पर भर्ती हुए थे। दहिया अभी वजीराबाद पीटीएस में हेड कांस्टेबल पद का प्रशिक्षण ले रहे हैं। उत्तर-पूर्व दिल्ली में हुए बवाल के बीच उनकी तैनाती मौजपुर वैष्णो देवी मंदिर के पास थी।

दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार 

दिल्ली पुलिस के प्रवका मनदीप सिंह रंधावा (अतिरिक्त पुलिस आयुक्त) ने 25 फरवरी को प्रेस वार्ता ने जानकारी दी कि इस घटना में शामिल शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया गया है। शाहरुख के खिलाफ आर्म्स एक्ट और सरकारी कर्मचारी पर हमला करने के धारा में एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है। दिल्ली पुलिस उसका आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।

टॅग्स :दिल्ली हिंसाउत्तर पूर्वी दिल्लीसोशल मीडियावायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

ज़रा हटकेVIDEO: भरी क्लास बेंगलुरु के प्रोफेसर ने छात्र को कहा 'आतंकवादी', यूनिवर्सिटी ने की कार्रवाई

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?