लाइव न्यूज़ :

कुत्ते को गुब्बारे से बांधकर उड़ाना पड़ा महंगा, मशहूर यूट्यूबर को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

By विनीत कुमार | Updated: May 27, 2021 15:51 IST

कुत्ते को गुब्बारे से बांध कर हवा में उड़ाने वाला वीडियो वायरल होने के बाद एक संस्था ने इसे लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए यूट्यूबर को गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे21 मई को कुत्ते को हवा में उड़ाने वाला वीडियो पोस्ट किया गया थाबाद में आलोचना होने पर गौरव शर्मा ने वीडियो को हटा लिया था और माफी मांगी थीवीडियो को लेकर 'पीपल फॉर एनिमल' संस्था ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी

दिल्ली पुलिस ने गैस से भरे कई गुब्बारों को एक कुत्ते में बांधकर उसे आसमान में उड़ाने के आरोप में एक यूट्यूबर को गिरफ्तार किया है। घटना मालवीय नगर थाने की है। पुलिस ने कहा कि 32 वर्षीय आरोपी गौरव शर्मा ने इस दौरान अपने कुत्ते को हवा में उड़ाए जाने का वीडियो भी बनाया।

गौरव शर्मा के यूट्यूब चैनल के 40 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। उन्होंने 21 मई को कुत्ते को हवा में उड़ाने वाला वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो की कई लोगों द्वारा आलोचना के बाद गौरव ने वो क्लिप हटा दी और फिर दूसरा वीडियो अपलोड किया। 

गौरव ने अपने दूसरे वीडियो में कहा कि वीडियो बनाते समय उसने सभी प्रकार की 'सुरक्षा' का ध्यान रखा। था। साथ ही गौरव ने अपने वीडियो के लिए माफी भी मांगी और कहा कि आगे से वो इन बातों का ध्यान रखेंगे। 

बहरहाल, वीडियो अपलोड होने के बाद 'पीपल फॉर एनिमल' संस्था के अधिकारियो ने मालवीय नगर पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत की। इस बीच डीसीपी (साउथ) अनिक कुमार ठाकुर ने बताया कि उन्हें इस संबंध में शिकायत मिली है।

उन्होंने कहा, हमने जानवरों से क्रूरता को लेकर एक एफआईआर दर्ज की है। आरोपी मालवीय नगर में पंचशील विहार में रहता है और गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने बताया है कि वह एक यूट्यूबर है और ये वीडियो उसने अपने चैनल के लिए बनाया था।

टॅग्स :यू ट्यूबदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो