लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में ऑन कैमरा मर्डर की कोशिश; सरेआम शख्स पर चाकू से जानलेवा हमला, तमाशबीन बने रहे लोग

By अंजली चौहान | Updated: June 9, 2023 11:53 IST

दिल्ली में नंद नगरी इलाके में एक शख्स पर सरेआम गुरुवार रात को चाकू से हमला हुआ। इस घटना में शख्स गंभीर रूप से जख्मी हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में नंद नगरी इलाके में शख्स पर हुआ चाकू से हमला हमलावर ने सरेआम शख्स को मारा चाकू पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

नई दिल्ली: उत्तरी पूर्वी दिल्ली में एक सनसनीखैज वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स सरेआम दूसरे शख्स पर चाकू से बेहरमी से हमला कर रहा है जबकि वहां मौजूद लोग तमाशबीन बने देख रहे हैं।

घटना गुरुवार रात की बताई जा रही है जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना दिल्ली के नंद नगरी थाना क्षेत्र में हुआ है। घटना करीब साढ़े दस बजे की बताई जा रही है। 

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित का नाम कासिम है। जिस पर सरेआम चाकू से जब हमला हुआ तो वह सड़क पर गिर पड़ा। इस दौरान आरोपी उस पर चाकू से हमला करता रहा और वह बेसुद जमीन पर पड़ा रहा। हवा में चाकू लहराते हुए हमलावर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। 

पुलिस के अनुसार, आरोपी का नाम शोएब है और वह उसी इलाके में रहता है दोनों एक दूसरे को पहले से जानते थे। दोनों के बीच काफी समय पहले से विवाद चल रहा था पुराना विवाद होने के कारण दोनों के बीच दो साल पहले लड़ाई हुई थी। इसी कारण शोएब ने कासिम पर हमला कर दिया। 

जानकारी के अनुसार, हमले में बुरी तरह घायल हुए कासिम को दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे खतरे से बाहर बताया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

वहीं, कासिम ने अभी तक पुलिस को अपना बयान दर्ज नहीं कराया है और उसका इलाज अस्पताल में जारी है। वहीं, पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।  

टॅग्स :दिल्ली क्राइमदिल्ली पुलिसदिल्लीक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो