लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में आएगा 9.1 की तीव्रता से भूकंप, तेजी से फैलते मैसेज की पढ़ें सच्चाई?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 22, 2018 13:26 IST

एक मैसेज इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है कि जल्द ही दिल्ली-एनसीआर में भूकंप आने वाला है। वायरल हो रहे मैसेज में कहा गया है कि दिल्‍ली में रिक्‍टर पैमाने पर 9.1 तीव्रता का भयानक भूकंप आने वाला है।

Open in App

नई दिल्ली (22 मार्च):  भूकंप का नाम सुनते ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं, इस एक हादसे में जहां मासूमों की जान जाती है वहीं, अलग-अलग रूप में नुकसान भी होता है। ऐसे में एक मैसेज इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है कि जल्द ही दिल्ली-एनसीआर में भूकंप आने वाला है। वायरल हो रहे मैसेज में कहा गया है कि दिल्‍ली में रिक्‍टर पैमाने पर 9.1 तीव्रता का भयानक भूकंप आने वाला है। साथ ही इसमें बताया गया है कि यह भूकंप 7 अप्रैल से लेकर 15 अप्रैल के बीच आ सकता है।

तेजी से फैल रहे इस मैसेज पर कहा गया है कि या सूचना नासा के द्वारा पेश की गई है। हांलाकि नासा ने इस तरह की किसी भी जानकारी को मना कर दिया है। जिससे साफ हो गया है कि यह एक फर्जी मैसेज है, पहले यह बताते हैं कि इस फर्जी मैसेज में क्‍या लिखा है, उसके बाद इसकी सच्‍चाई भी पेश करेंगे।

जानें क्या लिखा है मैसेज में 

खबर के मुताबिक फैलते इस मैसेज में कहा गया है कि नासा के मुताबिक दिल्‍ली में जल्‍द ही बड़ा भूकंप आने वाला है। जिसकी तीव्रता रिक्‍टर पैमाने पर 9.1 या 9.2 हो सकती है। साथ ही ये भूकंप 7 अप्रैल-15 अप्रैल के बीच आ सकता है। जिसमें भारी नुकसान हो सकता है। मैसेज के अंत में कहा गया है कि ये सूचना दिल्ली में रहने वाले हर किसी तक पहुंचाएं। ये भूकंप दिल्ली के अलावा बिहार में  कभी होगा। 

हांलाकि ये साफ हो गया है कि ये मैसेज महज एक अफवाह है।  ऐसे में इत तरह की किसी भी खबर पर किसी को भरोसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि नासा की ओर से इस तरह की किसी भी सूचना को जारी नहीं किया गया है। अहम बात यह है कि जिस वेबसाइट का इसमें हवाला दिया जा रहा है, वह वेबसाइट भी नासा की नहीं है। नासा की आधिकारिक वेबसाइट https://www.nasa.gov/ है और नासा ने ऐसी कोई भविष्‍यवाणी नहीं की है।

टॅग्स :दिल्लीभूकंपव्हाट्सऐप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया