लाइव न्यूज़ :

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पुलवामा अटैक की फेक तस्वीरें, सीआरपीएफ ने जारी की एडवाइजरी

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: February 17, 2019 15:12 IST

सीआरपीएफ के 2,500 से अधिक जवान 78 वाहनों के काफिले में 14 फरवरी को यात्रा कर रहे थे। उस वक्त आतंकवादियों ने श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर दक्षिण कश्मीर के अवंतीपुरा के लातूमोड़ में घात लगाकर हमला किया। ज्यादातर जवान छुट्टी के बाद फिर से ड्यूटी पर लौट रहे थे।

Open in App

आतंकियों द्वारा पुलवामा हमले को अंजाम दिए जाने के बाद से सोशल मीडिया पर कई सारी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इसमें दावा किया जा रहा है कि फोटो घटनास्थल की हैं। साथ ही कुछ वीडियो भी तेजी से शेयर किए जा रहे हैं, जिन्हें मौके पर मौजूद सीसीटीवी कैमरों द्वारा फिल्माया गया बताया जा रहा है। 

इसे लेकर सीआरपीएफ ने एडवाइजरी जारी की है, जिसमें इस तरह की फोटो को शेयर ना किए जाने की अपील की जा रही है। 

बता दें कि सीआरपीएफ के 2,500 से अधिक जवान 78 वाहनों के काफिले में 14 फरवरी को यात्रा कर रहे थे। उस वक्त आतंकवादियों ने श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर दक्षिण कश्मीर के अवंतीपुरा के लातूमोड़ में घात लगाकर हमला किया। ज्यादातर जवान छुट्टी के बाद फिर से ड्यूटी पर लौट रहे थे।

अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादी समूह ने हमले की जिम्मेदारी ली है। यह हमला श्रीनगर से करीब 20 किलोमीटर दूर हुआ। पुलिस ने फिदायीन हमलावर की पहचान आदिल अहमद के रूप में की है। अधिकारियों ने बताया कि वह 2018 में जैश-ए-मोहम्मद में शामिल हुआ था। इस हमले में 40 जवान शहीद हुए।

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलानरेंद्र मोदीपाकिस्तानइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल