लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: इस बुर्जुग दंपति का आखिरी गुडबाय आपको रूला देगा, देखें वायरल वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 4, 2020 17:19 IST

चीन में कोरोना वायरस के 20 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचीन में 2788 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई हैफिलिपीन और हांगकांग में भी इससे एक-एक व्यक्ति की जान जा चुकी है। 

दुनिया भर में कोरोना वायरस का कहर जारी है। अब तक सैकड़ों लोग इस वायरस से काल की गाल में समा चुके हैं। ट्विटर पर चीन के बुजुर्ग दंपति का एक वीडियो वायरल हो रहा है जो बेहद ही भावुक कर देने वाला है। 40 सालों से एक साथ रहे पति-पत्नी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। अस्पताल में एक-दूसरे को गुडबाय कह रहे इस वीडियो को इंटरनेट पर लोगों द्वारा खूब देखा जा रहा है। इस वीडियो को देखकर आपकी आंखें नम हो जाएगी।

कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 425 हुई

चीन में घातक कोरोना वायरस से संक्रमित 64 और लोगों की सोमवार को मौत हो जाने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 425 हो गई और इसके 20,438 मामलों की पुष्टि हुई है। चीन राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि सोमवार को जिन 64 लोगों की मौत हुई वे सभी हुबेई प्रांत से थे। आयोग ने बताया कि 3,235 नए मामलों की भी पुष्टि हुई है। नए 5,072 संभावित मामले सामने आए हैं। 492 मरीज गंभीर रूप से बीमार हैं। 

आयोग ने बताया कि 2,788 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है और 23,214 लोगों के वायरस से संक्रमित होने की आशंका है। चीन में सोमवार तक इसके कुल 20,438 मामले सामने आए थे और मृतक संख्या 425 पर पहुंच गई थी। सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ की खबर के अनुसार कुल 632 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। गौरतलब है कि फिलिपीन और हांगकांग में भी इससे एक-एक व्यक्ति की जान जा चुकी है। 

भारत के केरल में इसके तीन मामले सामने आए हैं। कोरोना वायरस विषाणुओं का एक बड़ा समूह है लेकिन इनमें से केवल छह विषाणु ही लोगों को संक्रमित करते हैं। इसके सामान्य प्रभावों के चलते सर्दी-जुकाम होता है लेकिन ‘सिवीयर एक्यूट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम’ (सार्स) ऐसा कोरोनावायरस है जिसके प्रकोप से 2002-03 में चीन और हांगकांग में करीब 650 लोगों की मौत हो गई थी। 

बेल्जियम में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया

बेल्जियम में जानलेवा कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया है। चीन के वुहान से बेल्जियम वापस भेजा गया एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि व्यक्ति स्वस्थ था और उसमें इस बीमारी के कोई लक्षण नहीं दिख रहे थे। यह व्यक्ति सप्ताह के अंत में चीन के वुहान से बेल्जियम वापस भेजे गए नौ लोगों में से एक है। संक्रमित व्यक्ति को विशेष अस्पताल ले जाया गया है और अन्य लोगों को निगरानी में रखा गया है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसचीनहॉन्ग कॉन्ग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी