लाइव न्यूज़ :

क्या गोमूत्र पीने से कोरोना वायरस ठीक हो सकता है, BJP नेताओं ने भी दी है इस्तेमाल की सलाह, जानें इस दावे में कितनी सच्चाई?

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 23, 2020 14:37 IST

कोरोना वायरस के डर के बीच पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक पुलिस वाले ने पिछले हफ्ते गोमूत्र पी लिया था। जिसके बाद उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कई बीमारियों के इलाज के लिए गोमूत्र और गाय के गोबर को पारंपरिक नुस्खे काफी आजमाए जाते हैं। कोरोना वायरल को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के अफवाह उड़ाए जा रहे हैं, जिसको लेकर सरकार ने अब कानूनी कार्रवाई करने का ऐलान किया है।

नई दिल्ली: दुनियाभर में कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से 14 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 339,716 लोग इस जानलेवा वायरस से पीड़ित है। भारत में भी कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। 400 से ज्यादा मामले हो गए हैं और 7 लोगों की मौत हो गई है। कोरोना वायरल को लेकर सोशल मीडिया पर एक दावा काफी वायरल हो रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि  गोमूत्र पीने से कोई कोरोना वायरस ठीक हो सकता है?  भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक महेंद्र भट्ट ने भी टीवी चैनले से बात करते हुए एक ऐसा ही दावा किया है। इसके अलावा बीजेपी सांसद सुमन हरीप्रिया ने कोरोना वायरस के इलाज के लिए भी इसके इस्तेमाल की सलाह दी है। ट्विटर और फेसबुक पर हजारों लोगों ने गोमूत्र पीने की सलाह भी दे दी है। तो आइए जानते हैं इस दावे में कितनी सच्चाई है? 

ऐसा पहली बार नहीं है जब गोबर और गौमूत्र को लेकर ऐसे दावे किए गए हो। भारत में कई बीमारियों के इलाज के लिए गोमूत्र और गाय के गोबर को पारंपरिक नुस्खे काफी आजमाए जाते हैं। इसको लेकर कई तरह के शोध भी किए जा चुके हैं। 

बीबीसी में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, इंडियन विरोलॉजिकल सोसाइटी के डॉ शैलेंद्र सक्सेना ने बीबीसी को बताया कि फिलहाल ऐसा कोई मेडिकल सबूत नहीं है, जिससे यह पता चलता हो कि गोमूत्र में एंटी-वायरल गुण होते हैं और कोरोना से बचा भी जा सकता है। इसका तो कोई प्रमाण ही नहीं है क्योंकि कोरोना का इलाज अभी तक संभंव ही नहीं है। 

डॉ शैलेंद्र सक्सेना के मुताबिक, गाय के गोबर का इस्तेमाल उल्टा भी पड़ सकता है, क्योंकि हो सकता है कि इसमें कोरोना वायरस हो जो इंसानों में भी आ सकता है।"देखिए सोशल मीडिया पर लोग गोमूत्र को लेकर कैसे-कैसे भ्रामक पोस्ट कर रहे हैं? 

पश्चिम बंगाल के एक शख्स की गोमूत्र पीने से तबीयत भी खराब हुई

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक पुलिस वाले ने पिछले हफ्ते गोमूत्र पी लिया था। जिसके बाद उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसने दावा किया है कि जबसे उसने गोमूत्र पिया है तब से उल्टी सी महसूस हो रही थी। उसने बताया कि कोलकाता में बीजेपी नेता ने कोरोना वायरस को लेकर 'प्रसाद और निवारक दवा' के नाम पर एक कार्यक्रम किया था, जिसमें उसने गोमूत्र पिया। इसके बाद बीजेपी के स्थानीय नेता को कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार किया। 

कोलकाता पुलिस अधिकारियों के अनुसार, उत्तरी कोलकाता में जोरसाखो क्षेत्र में बीजेपी के 40 वर्षीय स्थानीय नेता नारायण चटर्जी ने  हुगली के पूर्वी तट के पास एक अवैध गो आश्रय में 'गौमाता' नाम का पूजा कार्यक्रम आयोजित किया था। जिसमें नारायण चटर्जी ने कई लोगों को गोमूत्र पीने के लिए प्ररित किया था। उन्होंने दूसरों को गौमूत्र अर्पित करते समय इसके "चमत्कारी" गुणों की वंदना की थी। उनका कहना था कि ये गोमूत्र कोरोना वायरस से बचाएगा। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडियागाय
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

क्राइम अलर्टMadhya Pradesh: गाय के साथ बलात्कार, लोगों का फूटा गुस्सा, आरोपी की दुकानों और वाहन में लगाई आग

भारतयूपी में निजी संस्थाएं संभालेंगी 7,560 सरकारी गोआश्रय स्थल, पीपीपी मॉडल पर 7,560  गोआश्रय स्थल चलाने की योजना तैयार

भारतगाय पूजनीय और वध से शांति पर खतरा पैदा होगा?, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने आरोपी नूंह निवासी की जमानत खारिज की, कहा- बार-बार, जानबूझकर और उकसावे की नीयत से अंजाम

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'