लाइव न्यूज़ :

Bhagwant Mann Gurpreet Kaur Baby: 50 साल के भगवंत मान फिर बने पिता, दूसरी पत्नी ने बेटी को दिया जन्म

By धीरज मिश्रा | Updated: March 28, 2024 13:09 IST

Bhagwant Mann Blessed With a Baby Girl: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर खुशियां आई हैं। उनकी दूसरी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने बेटी को जन्म दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान फिर बने पितामान की पत्नी ने अस्पताल में बेटी को दिया जन्म भगवंत मान ने पिता बनने की खुशखबरी साझा की

Bhagwant Mann Blessed With a Baby Girl: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर खुशियां आई हैं। उनकी दूसरी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने बेटी को जन्म दिया है। न्यूज एजेंसी आईएनएस के अनुसार, सीएम भगवंत मान की पत्नी गुरप्रीत कौर ने अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कौर को मोहाली के अस्पताल में बीती रात भर्ती कराया गया था।

गौर करने वाली बात यह है कि भगवंत मान ने 26 फरवरी को इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी थी कि वह बेहद खुश हैं क्योंकि उनकी पत्नी गर्भवती हैं। मार्च में खुशखबरी आने वाली है।

साल 2022 में मान ने की थी दूसरी शादी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हरियाणा की डॉक्टर गुरप्रीत कौर के साथ साल 2022 में शादी की थी। मान की यह दूसरी शादी थी। इस शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, सांसद संजय सिंह, सांसद राघव चड्ढा सहित आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेता पहुंचे थे। मान ने कुरुक्षेत्र के पिहोवा के गांव में गुरप्रीत से शादी की। गांव में कौर का परिवार सियासी रसूख रखता है।

9 साल पहले हुआ पहली पत्नी से तलाक

भगवंत मान की पहली शादी इंद्रपीत कौर के साथ हुई। मान को इंद्रपीत कौर से दो बच्चे हुए। बेटे का नाम दिलशान मान और बेटी का नाम सीरत कौर हैं। मान के दोनों बच्चे अपनी मां के साथ अमेरिका में रहते हैं। मान ने इंद्रपीत के साथ साल 2015 में तलाख लिया था। हालांकि, मान की पहली पत्नी से दोनों बच्चे पिता के करीब हैं। जब मान ने पंजाब के सीएम पद की शपथ ली थी, तब दोनों बच्चों ने शिरकत की थी।

यहां बताते चले कि आम आदमी पार्टी इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रही है। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की कथित शराब घोटाला मामले में ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है।

टॅग्स :पंजाबभगवंत मानAam Aadmi Partyआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो