लाइव न्यूज़ :

CISF ने देहरादून एयरपोर्ट पर तैनात दो खोजी कुत्तों को किया रिटायर, देखिये विदाई की भव्य तस्वीरें

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 1, 2022 17:09 IST

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने उत्तराखंड़ के जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर पिछले 10 सालों से सेवाएं दे रहे श्वान दस्ते में तैनात फायर ब्वॉय और जैंटलमैन नाम के दो खोजी कुत्तों को रिटायर कर दिया। इस मौके पर भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देसीआईएसएफ ने जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर 10 वर्षों से तैनात श्वान दस्ते के दो कुत्तों को किया रिटायरडिप्टी कमांडेंट वीवीएस गौतम ने कहा कि फायर ब्वॉय और जैंटलमैन ने अदम्य साहस के साथ सेवा की हैफायर ब्वॉय और जैंटलमैन की जगह अब रैंबो और रेंजर नाम के दो कुत्ते सुरक्षा सेवा में तैनात किये गये है

देहरादून: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने उत्तराखंड़ के जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर 10 वर्षों से सेवा दे रहे श्वान दस्ते में तैनात फायरबॉय और जैंटलमैन नाम के दो खोजी कुत्तों को सेवा से अवकाश दे दिया। इस संबंध में एएसजी देहरादून के प्रभारी डिप्टी कमांडेंट वैभव विशाल सिंह गौतम ने बताया कि श्वान दस्ते का हिस्सा रहे दोनो कुत्ते फायर ब्वॉय और जैंटलमैन अपने कार्य में बेहद काबिल थे लेकिन उम्र की जटिलताओं के कारण और सीआईएसएफ की नियमावली के अनुसार 10 साल की सर्विस देने के बाद इन्हें गुरुवार को सम्मानपूर्वक रिटायर कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि सेवानिवृत किये गये दोनों श्वान अपनी सेवा अवधि के दौरान सामान्य ड्यूटी के अलावा भिन्न-भिन्न मौकों पर आयोजित किए जाने वाले मॉक ड्रील, डेली एंटी सैबोटेज चेकिंग और वीआईपी आवागमन के दौरान अपनी काबिलियत का परिचय दिया है।

दोनों श्वानों के रिटायर होने के बाद उनकी भरपाई के संबंध में किये गया सवाल पर डिप्टी कमांडेंट गौतम ने कहा कि एएसजी देहरादून के श्वान दल में फायरबॉय और जैंटलमैन की खाली जगह को भरने के लिए रैंबो और रेंजर नाम के दो कुत्ते हमारे पास आ चुके हैं। जिन्हें झारखंड की राजधानी रांची स्थित डॉग ट्रेनिंग सेंटर से प्रशिक्षित करके यहां पर भेजा गया है।

फायरबॉय और जैंटलमैन की विदाई के दौरान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की एएसजी देहरादून इकाई पर महौल बहुत भारी थी। डिप्टी कमांडेंट वीवीएस गौतम समेत पूरे सीआईएसएफ कर्मियों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदा किया। इस दौरान दोनों श्वान फायर ब्वॉय और जैंटलमैन के लिए रेड कार्पेट बिछाया गया था और उन्हें हाथगाड़ी से खिंचकर एयरपोर्ट के बाहर तक ले जाया गया।

इस मौके पर जौलीग्रांट हवाई अड्डे के निदेशक श्री प्रभाकर मिश्रा सहित सभी एयरलाइंस के प्रतिनिधियों भी मौजूद थे। विदाई समारोह में बोलते हुए जौलीग्रांट हवाई अड्डे के निदेशक प्रभाकर मिश्रा ने रिटायर होने वाले दोनों श्वानों फायर ब्वॉय और जैंटलमैन के उज्ज्वल भविष्य और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। रिटायर हुए दोनों श्वानों को उनके नए अभिवावकों को सौंप दिया गया, जो उन्हें लेकर 10 साल की लगातार ड्यूटी से दूर आराम करने के लिए लेकर चले गये। 

टॅग्स :CISFUttarakhandAirports Authority of India
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतNoida International Airport: सिर्फ एक रनवे नहीं, गेम चेंजर है जेवर एयरपोर्ट; जानिए 10 बड़ी बातें

कारोबारनोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्टः 11,200 करोड़ रुपए निवेश, 1.38 लाख वर्ग मीटर में फैला, हर साल 1.2 करोड़ यात्री आएंगे?, 3,900 मीटर लंबा रनवे, जानिए खासियत

कारोबारगोपालगंज, बेगूसराय, भागलपुर और छपरा में नए एयरपोर्ट?, केंद्र सरकार ने दी बिहार को तोहफा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो