लाइव न्यूज़ :

Video: IIT कानपुर में जमकर चली कुर्सियां, मची हर तरफ अफरातफरी, लोग कर रहे हैं ऐसे कमेंट्स...

By आकाश चौरसिया | Updated: October 9, 2023 16:05 IST

आईआईटी कानपुर में हो रहे अंतरराज्यीय महाविद्यालय स्तर पर कबड्डी में एक-दूसरे गुट ने कुर्सियां चला दी। इसके बाद माहौल इतना बिगड़ लोग भागने लगे। फिर क्या था किसी ने मौका देखते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देआईआईटी कानपुर में बात-बात में कुर्सियां एक दूसरे के ऊपर छात्रों ने चला दीफिर चारों तरफ हफरातफरी का माहौल पैदा हो गयाइस घटने पर कुछ ने वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया

नई दिल्ली: आईआईटी कानपुर में हो रहे अंतरराज्यीय महाविद्यालय स्तर पर हो रहे कबड्डी मैच में माहौल अचानक बिगड़ गया। असल में दो टीमों के बीच कुर्सियां चल गई, लेकिन इस बीच दो गुटों में बहस तेज हो गई और फिर तीखी बहस झगड़े में बदल गई।

झगड़े में शामिल दो गुटों ने एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकी और जमकर मारपीट भी की। इसके बाद क्या था किसी ने झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया और यह देखते ही देखथे वायरल हो गया। 

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बिट्स प्लानी गोवा के छात्र आर्यन त्रिवेदी ने शेयर कर लिखा, "आईआईटी में क्लेश।" वहीं, दैनिक भास्कार रिपोर्ट्स की मानें तो 19वें अंतरराज्यीय महाविद्यालय स्तर पर स्पोर्ट्स फेस्टिवल उद्घोष हो रहा है, जिसका आयोजन 6 अक्टूबर से शुरू हुआ है।

इस इवेंट में 2500 छात्रों ने हिस्सा लिया, जो देशभर के 450 कॉलेज से कानपुर पहुंचे हुए हैं। इन सभी ने 75 विभिन्न खेलों में भागीदारी की।   

खिलाड़ियों के बीच हुए विवाद का कारण अभी पता चल नहीं पाया है। लेकिन, मीडिया रिपोर्ट की मानें तो ये सभी एक दूसरे के खिलाफ कबड्डी मैच खेल रहे थे। इस बीच हुई कहासुनी इतनी बढ़ गई कि यह हिंसा में परिवर्तित हो गई। दो टीनों के बीच जमकर कुर्सियां चली हैं।

 

दैनिक भास्कर की मानें तो यह विवाद तब सामने आया, जब नेताजी सुभाष चंद्र यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी नई दिल्ली और वाईएमसीए फरीदाबाद के छात्र कबड्डी एक दूसरे के खिलाफ खेल रहे थे।  वीडियो में छात्र एक-दूसरे को कुर्सियों से मार रहे हैं, जबकि छात्राएं इस बीच ऑडिटोरियम से बाहर जाती नजर आ रही हैं।  

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर हुए वायरल वीडियो पर एक एक्स यूजर ने कहा, "ये देश के सबसे प्रतिभाशाली दिमाग हैं"।

वहीं दूसरे एक्स यूजर ने कहा, "आईआईटी के छात्र इस तरह लड़ रहे हैं जैसे कि गुंडे आपस में भिड़ रहे हों। दुखी! ये स्पोर्टस्मैन हैं। कहां हैं इनकी आत्मा?"

तीसरा यूजर लिखता है, "ये तो कुछ भी नहीं है, अभी 5 दिन पहले हमारे बैच वालों ने जो कुटा है, सीनियर को रात के चार बजे।"

एक्स यूजर ने लिखा है कि आईआईटी कानपुर ने एक नया खेल इजात किया, जिसमें कुर्सियों से लड़ा जा सकता है।

वायर वीडियो पर एक यूजर ने लिख कर कहा, "यह तो मैं हूं"।

टॅग्स :आईआईटी कानपुरकानपुरउत्तर प्रदेशदिल्लीFaridabadKabaddi League
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो