लाइव न्यूज़ :

CAA-NRC: ममता बनर्जी की रायशुमारी वाली बात का आशुतोष ने किया विरोध, यूजर बोला- भैया जी पलटी मार रहे धीरे-धीरे

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 20, 2019 09:38 IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक रैली में संशोधित नागरिकता कानून और राष्ट्रीय नागरिक पंजी को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था, ''बीजेपी को बहुमत मिला है, इसका मतलब यह नहीं है कि जो वह चाहती है, कर सकती है। अगर बीजेपी में साहस है तो उसे सीएए और एनआरसी के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र की निगरानी में जनमत संग्रह कराना चाहिए।’’

Open in App
ठळक मुद्देआशुतोष के ट्वीट पर एक यूजर सुनील राजा ने लिखा, ''जनमत भी कर के देख लो.. 80-20 से CAA और NRC की ही जीत होगी!''ममता बनर्जी ने सीएए और एनआरसी को लेकर कहा था कि बीजेपी में साहस है तो उसे संयुक्त राष्ट्र की निगरानी में जनमत संग्रह कराना चाहिए।

संशोधिक नागरिकता कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) के मुद्दे पर देशभर में प्रदर्शनों के बीच ममता बनर्जी के संयुक्त राष्ट्र की निगरानी में जनमत संग्रह के विचार का पूर्व आम आदमी पार्टी नेता आशुतोष ने विरोध किया है। इस पर वह ट्विटर यूजर्स द्वारा ट्रोल हो रहे हैं। आशुतोष ने एक खबर का लिंक ट्वीट करते हुए लिखा, ममता बनर्जी की जनमत संग्रह की मांग कतई ठीक नहीं है। विरोध सरकार से है तो सरकार से बात होनी चाहिये।'' आशुतोष की इस बात पर एक यूजर ने यहां तक कह दिया, ''भैया जी पलटी मार रहे धीरे-धीरे।''

बता दें कि ऐसी कयासबाजी लगती रही है कि आशुतोष का रुख भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और पीएम नरेंद्र मोदी के प्रति नरम हुआ है। 

आशुतोष के ट्वीट पर एक यूजर सुनील राजा ने लिखा, ''जनमत भी कर के देख लो.. 80-20 से CAA और NRC की ही जीत होगी!''

हालांकि भारत संवाद नाम की प्रोफाइल से जवाब दिया गया, ''कुछ कानून जनमत से भी होने चाहिए।''

आशुतोष के ट्वीट के जवाब में उन्हें ट्रोल करने वाले यूजर्स की तादाद ज्यादा नजर आती है। 

बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक रैली में संशोधित नागरिकता कानून और राष्ट्रीय नागरिक पंजी को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था, ''बीजेपी को बहुमत मिला है, इसका मतलब यह नहीं है कि जो वह चाहती है, कर सकती है। अगर बीजेपी में साहस है तो उसे सीएए और एनआरसी के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र की निगरानी में जनमत संग्रह कराना चाहिए।’’ उन्होंने यह भी कहा था कि अगर बीजेपी व्यापक मत हासिल करने में विफल रहती है तो उसे सत्ता छोड़ देनी चाहिए।

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानून 2019एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)ममता बनर्जीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)टीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारत'अब बंगाल की बारी': अमित शाह ने चुनावों से पहले टीएमसी के 15 साल के शासन पर जारी की चार्जशीट

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो