लाइव न्यूज़ :

बिहार: 100 और 10 रुपये के नोटों के बंडल बहते मिले नहर में, लोगों में लगी लूटने की होड़, देखें वीडियो

By आजाद खान | Updated: May 7, 2023 10:54 IST

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखा गया है कि बिहार के सासाराम में कुछ लोग एक नहर के पानी से कथित नोटों को उठा रहे है। कुछ लोगों का दावा है कि ये नोट असली है तो वहीं कुछ लोगों ने इसे नकली नोट बताया है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के सासाराम में 100 और 10 रुपये के नोटों के बंडल तैरते हुए दिखाई दिए है। हालांकि ये नोट किसने यहां डाली है या ये किसका है, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने बताया कि वे इस मामले की जांच कर रहे है।

पटना: बिहार के सासाराम के एक नहर में भारी मात्रा में नोट तैरते हुए दिखाई मिले है जिसे स्थानीय लोगों द्वारा निकालते हुए देखा गया है। इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे है। वीडियो में यह देखा गया है कि एक नहर के पुल के नीचे कुछ लोग खड़े हैं और वहां पड़े पैसों को उठाने की कोशिश कर रहे है। 

हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि ये पैसे कहां से आएं है या अगर किसी ने यहां इसे फेंका है तो वह कौन है। वहीं इन नोटों को लेकर कुछ लोगों का यह कहना है ये नकली नोट भी हो सकते है तो कुछ लोगों ने अगल ही दावे किए है। मामले में जब पुलिस से इसकी जानकारी ली गई तो उन लोगों ने बताया कि जांच के बाद ही इस आगे कोई जानकारी दी जाएगी। 

क्या दिखा वीडियो में 

वायरल हो रहे वीडियो में यह देखने को मिला है कि सासाराम के एक नहर पर बने एक पुल के पास कुछ लोग खड़े है। यही नहीं नहर के पानी में भी कुछ लोग खड़े है और कीचड़ों के बीच से कथित नोट निकाल रहे है। हालांकि वीडियो काफी दूर से शूट किया गया है इसलिए यह साफ नहीं दिखाई दे रहा है कि स्थानीय नहर की पानी से क्या निकाल रहे है। लेकिन नहर के पानी में कई लोगों को देखा गया है जो पानी से कथित नोट निकाल रहे है। 

वीडियो में यह भी देखा गया है कि नहर की बह रहे गंदी पानी के बीच स्थानीयों द्वारा कीचड़ से पैसे निकाल रहे है और यहां से पैसे निकालने के लिए लोगों के बीच होड़ लगी हुई है। लोग अपने-अपने हिसाब से कपड़े और गम्छे में पैसे बांधकर अपने घर ले जा रहे है। जारी वीडियो में कुछ लोगों को पैसे निकालते हुए तो कुछ लोग को पुल के पास खड़े हुए देखे जा सकते है। 

मामले में पुलिस ने क्या कहा

ऐसे में यह खबर मिलते ही कि नहर में नोटों के बंडल बह रहे हैं, लोगों की भारी भीड़ वहां जमा हो गई थी जिसे तितर-बितर करने और व्यवस्था स्थापित करने के लिए पुलिस को बुलाई गई थी। मामले में चश्मदीदों ने बताया कि जब वे सुबह यहां से गुजर रहे थे तो वे कथित नकदी को तैरते हुए देखा था, ऐसे में वे कुछ देर बाद यहां आए तो वहां एक भी पैसा नहीं था और घटनास्थल काफी सुनसान था। 

वहीं कुछ और प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि नहर में बह रहे नोट नकली थी तो कुछ और लोगों ने मकली नोट होने के दावे को गलत भी बताया है। मामले में पुलिस ने कहा है कि ये एक अफवाह भी हो सकती है, मामले की जांच जारी है और इसके बाद ही वे इस मामले में कुछ बोल पाएंगे। 

टॅग्स :अजब गजबबिहारवायरल वीडियोPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?