लाइव न्यूज़ :

दुल्हन संग डांस करना चाहते थे दूल्हे के दोस्त, डांस फ्लोर पर जबरदस्ती घसीटा तो लड़की ने तोड़ दी शादी

By अमित कुमार | Updated: December 15, 2020 15:39 IST

दूल्हे के दोस्तों द्वरा दुल्हन को डांस फ्लोर पर खींचे जाने के बाद उत्तर प्रदेश के बरेली में एक शादी टूट गई। लड़की के घरवालों ने भी अपनी बेटी का साथ देते हुए रिश्ता करने से इंकार कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देशादियों में डांस करना आम बात है, लोग डांस के जरिए अपनी खुशी जाहिर करते हैं। उत्तर प्रदेश के बरेली में दुल्हे के दौस्तों ने दुल्हन को अपने साथ डांस के लिए कहा तो शादी टूट गई। दुल्हन ने शादी तोड़ने के बाद ससुराल वालों पर दहेज का केस भी दर्ज करा दिया।

कोरोना वायरस की वजह से इस साल कई शादियां अपने तय समय पर नहीं हो पाई थी। अब जब सरकार ने लॉकडाउन को हटाकर कुछ नियमों के साथ लोगों को शादी करने की इजाजत दे दी है तो रोजाना कई शादियां हो रही है। शादियों के इस सीजन में एक मामला ऐसा भी आया है जहां दूल्हे की दोस्ते के कारण दुल्हन ने शादी को तोड़ दी। 

दरअसल, उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक शादी के दौरान दूल्हे के दोस्त दुल्हन संग डांस करने की जिद्द करने लगे। दुल्हन बार-बार डांस के लिए मना करती रही। लेकिन दुल्हे के दोस्त नहीं मान रहे थे। वह लगातार लड़की पर डांस करने के लिए दबाब बनाए जा रहे थे। ऐसी स्थिति में दूल्हा भी अपने दोस्तों का पक्ष लेते हुए लड़की को डांस के लिए आने के लिए कह रहा था। 

दुल्हन की इच्छा डांस करने की बिल्कुल नहीं थी। इसके बावजूद दूल्हे के दोस्तों ने दुल्हन को जबरदस्ती घसीटकर डांस फ्लोर पर लाने की कोशिश की। दोस्तों की ऐसी हरकतों से दुल्हन को इतना गुस्सा आया कि उसने शादी करने से ही इंकार कर दिया। शादी तोड़ने के बाद दुल्हन ने कहा कि जो मेरी रिस्पेक्ट नहीं कर सकता उसके साथ मुझे रिश्ता जोड़ने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता। 

दुल्हन के इस फैसले में उसके माता-पिता ने भी लड़की का साथ दिया। दुल्हन के पिता ने कहा कि मैं अपनी बेटी के इस फैसले का सम्मान करता हूं। मैं उसे ऐसे व्यक्ति से शादी करने के लिए मजबूर नहीं कर सकता, जो उसका सम्मान नहीं करता। शादी में आए बाराती और दुल्हे के रिश्तेदारों ने दुल्हन की फैमिली को मनाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी।  

टॅग्स :उत्तर प्रदेशवायरल वीडियोसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'