लाइव न्यूज़ :

वैज्ञानिकों को मिला धरती के सबसे करीब का ब्लैक होल, सूरज से है 10 गुणा बड़ा

By विनीत कुमार | Updated: November 6, 2022 07:48 IST

वैज्ञानिकों ने पहली बार आकाशगंगा में ब्लैकहोल के बारे में पता लगाया है। पृथ्वी के सबसे नजदीक मिला ब्लैक होल सूर्य की तुलना में लगभग 10 गुना अधिक विशाल है।

Open in App

नई दिल्ली: वैज्ञानिकों ने धरती के सबसे करीब के ब्लैक होल के बारे में पता लगाया है। अंतरिक्ष में सबसे रहस्यमयी माना जाने वाला ब्लैक होल ऐसी संरचना है जो अपने मजबूत गुरुत्वाकर्षण की वजह से प्रकाश को भी अपनी तरफ खींच लेता है। धरती के सबसे करीब मिला ब्लैक होल मिल्की वे यानी आकाशगंगा में ही मौजूद है। 

यह पहली बार है जब आकाशगंगा में ब्लैकहोल के बारे में वैज्ञानिकों ने पता लगाया है। इसका वजन सूर्य के द्रव्यमान से लगभग पांच से 100 गुना अधिक है। रॉयल एस्ट्रोनॉमिकल सोसायटी के मासिक नोटिस में इस संबंध में हुई खोज को प्रकाशित किया गया है। धरती के सबसे करीब मिले नए ब्लैक होल को  Gaia BH1 नाम दिया गया है।

धरती से बस 1600 प्रकाश वर्ष दूर है ब्लैक होल

पृथ्वी के सबसे नजदीक मिला ब्लैक होल सूर्य की तुलना में लगभग 10 गुना अधिक विशाल है और करीब 1600 प्रकाश वर्ष दूर स्थित है। ऐसे में यह ब्लैक होल इससे पूर्व मिले धरती के सबसे पास मिले 'एक्स-रे बाइनरी' से करीब तीन गुणा कम दूरी पर है। ऐसी संभावना है कि आकाश गंगा में ही 10 करोड़ ब्लैक होल हो सकते हैं। इनमें ये ज्ञात ये पहला ब्लैक होल है।

इंटरनेशनल जेमिनि ऑब्जर्वेट्री के ट्विन टेलिस्कोप में से एक जेमिनि नॉर्थ टेलिस्कोप के जरिए खगोल वैज्ञानिकों ने धरती के करीब मिले नए ब्लैक होल का चक्कर काट रहे सूरज जैसे एक तारे का भी पता लगाया। इस तारे की दूसरी लगभग उतनी ही है जितनी धरती की सूरज से है।

इस खोज से जुड़े टीम के सदस्य खगोल भौतिकीविद् करीम अल-बद्री ने बताया, 'आप उदाहरण के लिए सौर मंडल को लें, जहां सूरज हैं वहां एक ब्लैक होल को रख दें और जहां हमारी धरती है, वहां सू्र्य को रख दें। फिर आपको बात समझ आ जाएगी। इस तरह के सिस्टम को लेकर पहले भी कई दावे हुए हैं लेकिन इन सभी का बाद में खोजों का बाद खंडन किया गया है। यह हमारी आकाशगंगा में पहली बार ब्लैक होल के चारों ओर एक विस्तृत कक्षा में सूर्य जैसे तारे के चक्कर काटने की बात सामने आई है।'

टॅग्स :नासा
Open in App

संबंधित खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वNASA Internship Programs 2026: नासा का समर इंटर्नशिप इन दिन से शुरू, आप भी कर सकते हैं अप्लाई, जानें आवेदन की लास्ट डेट

विश्वसुनीता विलियम्स ने NASA से लिया रिटायरमेंट, 27 साल का शानदार करियर, इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर 9 महीने तक फंसी रहीं

स्वास्थ्यपूर्ण चंद्रग्रहण, ब्लू मून, सुपरमून, दो चमकीले ग्रहों के बेहद करीब आना और चंद्रमा के पीछे बृहस्पति का ओझल होना?, 2026 में कई खगोलीय घटनाएं, देखिए डेटशीट

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो