लाइव न्यूज़ :

भाजपा का सफेद टी-शर्ट को लेकर राहुल गांधी पर कटाक्ष, कांग्रेस ने साधा निशाना, जानें कैसी रही यूजर्स की प्रतिक्रिया

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 9, 2022 17:27 IST

तस्वीर ट्वीट करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने कैप्शन में लिखा, "भारत, देखो!" वहीं, भाजपा के इस ट्वीट का जवाब देते हुए कांग्रेस के अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर लिखा गया, "अरे... घबरा गए क्या? भारत जोड़ो यात्रा में उमड़े जनसैलाब को देखकर। बाकी कपड़ों पर चर्चा करनी है तो मोदी जी के 10 लाख के सूट और 1.5 लाख के चश्मे तक बात जाएगी।"

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने टी-शर्ट की कीमत को लेकर राहुल गांधी पर कटाक्ष कियाकांग्रेस ने राहुल गांधी पर कटाक्ष करने के लिए भाजपा पर निशाना साधातस्वीर को साझा करते हुए भाजपा ने दावा किया कि टी-शर्ट की कीमत 41,257 रुपए है

नई दिल्ली: कांग्रेस ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर टी-शर्ट की कीमत को लेकर राहुल गांधी पर कटाक्ष करने के लिए निशाना साधा। भाजपा ने ट्विटर पर गांधी की एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर की एक तरफ राहुल गांधी तो दूसरी तरफ सफेद बरबेरी टी-शर्ट नजर आ रही है। ये वो टी-शर्ट है जिसे उन्होंने कांग्रेस मार्च के दौरान पहना था। इस तस्वीर को साझा करते हुए भाजपा ने दावा किया कि टी-शर्ट की कीमत 41,257 रुपए है।

तस्वीर ट्वीट करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने कैप्शन में लिखा, "भारत, देखो!" वहीं, भाजपा के इस ट्वीट का जवाब देते हुए कांग्रेस ने पूछा, "घबरा गए क्या?" कांग्रेस के अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर लिखा गया, "अरे... घबरा गए क्या? भारत जोड़ो यात्रा में उमड़े जनसैलाब को देखकर। बाकी कपड़ों पर चर्चा करनी है तो मोदी जी के 10 लाख के सूट और 1.5 लाख के चश्मे तक बात जाएगी।"

बता दें कि राहुल गांधी ने अपनी पार्टी के कई सहयोगियों के साथ गुरुवार को कन्याकुमारी से 3,570 किलोमीटर लंबी 'भारत जोड़ो यात्रा' शुरू की। ढोल की थाप, तिरंगे के समंदर और 'भारत जोड़ो' के नारों के बीच विवेकानंद कॉलेज रोड, अगस्तीस्वरम से मार्च शुरू हुआ। शुक्रवार को राहुल गांधी ने कहा कि यात्रा विपक्षी एकता बनाने में मदद करेगी, हालांकि यह एक अलग अभ्यास है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस मार्च का मकसद लोगों से जुड़ना, उनकी बात सुनना, समझना कि वे क्या सामना कर रहे हैं और उन्हें कुछ बातें भी बताईं।

देखिए यूजर्स की प्रतिक्रयाएं

 

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसBharatiya Janata Partyभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो