लाइव न्यूज़ :

आर्टिकल 370 हटने पर दमदार भाषण देकर चर्चा में आये लद्दाख के BJP सांसद ने किया धमाकेदार डांस, वीडियो में देखें कैसे मनाया स्वतंत्रता दिवस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 15, 2019 18:49 IST

34 वर्षीय जमयांग सेरिंग नमग्याल ने अपनी राजनीति पारी की शुरुआत 2012 में की ती। सांसद बनने के बाद लोकसभा में उन्होंने दमदार भाषण दिया और लोगों की नजर में आये थे।

Open in App
ठळक मुद्देजमयांग सेरिंग ने कहा कि अब कश्मीर का भविष्य उज्ज्वल होने वाला है।सोशल मीडिया पर उनके इस वीडियो की काफी चर्चा हो रही है। 

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के लद्दाख से युवा सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल ने स्वतंत्रता दिवस पर लद्दाख में जमकर डांस किया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जमयांग सेरिंग नामग्याल स्वतंत्रता दिवस पर फोक डांस जबरो करते दिख रहे हैं। जमयांग सेरिंग ये डांस लेह में कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके इस वीडियो की काफी चर्चा हो रही है। 

केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देनेवाला आर्टिकल 370 को हटाने की पेशकश की तो जिस सांसद के भाषण की सबसे सराहना की वो थे जमयांग सेरिंग नामग्याल।  जब सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल ने आर्टिकल 370 हटाने पर अपनी बात रखी तो संसद में तालियां बजने लगी थी। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल के स्पीच की तारीफ की थी। उन्होंने कहा कि ऐसे सांसदों का प्रोत्साहन मिलना चाहिए। ये जब भी सदन में बोलते हैं, बहुत अच्छा बोलते हैं। 

जमयांग सेरिंग ने कहा कि अब कश्मीर का भविष्य उज्ज्वल होने वाला है। सिर्फ दो परिवार अपनी रोजी-रोटी खोयेंगे।  उन्होंने कहा,  एक ही देश में दो निशान, दो विधान और दो प्रधान नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी का यह संकल्प आज पूरा हो रहा है, लद्दाख ने जम्मू कश्मीर का झंडा तो 2011 में नकार दिया था क्योंकि हम भारत का अटूट अंग बनना चाहते हैं। 

टॅग्स :स्वतंत्रता दिवसआर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)लद्दाख़जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल