बीजेपी विधायक ने जवाहरलाल नेहरू और गांधी परिवार पर की अपमानजनक टिप्पणी, लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन

By पल्लवी कुमारी | Published: September 18, 2019 09:45 AM2019-09-18T09:45:36+5:302019-09-18T09:45:36+5:30

मुजफ्फरनगर खतौली के विधायक विक्रम सिंह सैनी ने अपनी फेसबुक पर पंडित जवाहरलाल नेहरू के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। जब पत्रकारों ने उनकी फेसबुक टिप्पणी के बारे में पूछा तो उन्होंने माफी मांगेन की जगह फिर से अपमानजनक टिप्पणी की।

BJP MLA Muzaffarnagar Vikram Singh Saini controversial comment on Jawaharlal Nehru social media reacts | बीजेपी विधायक ने जवाहरलाल नेहरू और गांधी परिवार पर की अपमानजनक टिप्पणी, लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन

बीजेपी विधायक ने जवाहरलाल नेहरू और गांधी परिवार पर की अपमानजनक टिप्पणी, लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन

Highlightsतहसील दिवस कार्यक्रम में विक्रम सिंह सैनी ने यह विवादित बयान दिया। सोशल मीडिया पर विधायक विक्रम सिंह सैनी का वीडियो वायरल हो गया है।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के मुजफ्फरनगर खतौली के विधायक ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु और गांधी परिवार के लिये अपमानजनक टिप्पणी की है। खतौली से बीजेपी विधायक विक्रम सिंह सैनी ने मंगलवार( 17 सितंबर) को मीडिया से बात करते हुये कहा कि  'नेहरू अय्याश था, , अंग्रेजों के चक्कर में आके देश का बंटवारा करा दिया। पूरा खानदान अय्याश था। राजीव ने शादी इटली में की। इनका काम ही ऐसा रहा।' विक्रम सिंह सैनी का विवादित बयान वायरल हो गया है। इस बयान पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

ट्विटर के कई यूजर ने कहा है कि विक्रम सिंह सैनी जो कह रहे हैं, कड़वा तो है लेकिन सच है। लोगों का कहना है कि सच को सामने आने में वक्त लगता है, चाहे वो फिर कड़वा ही क्यों ना हो। 

वहीं कुछ लोगों का यह भी कहना है कि देश के पहले प्रधानमंत्री के लिये ऐसे शब्दों का प्रयोग करना उचित नहीं है। कुछ यूजर का कहना है कि विधायक होकर ऐसी भाषा का प्रयोग सही नहीं है।

क्यों दिया विक्रम सिंह सैनी ने ऐसा बयान 

असल में कुछ दिन पहले विक्रम सिंह सैनी ने अपने फेसबुक पर पंडित नेहरू के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। जब पत्रकारों ने उनकी फेसबुक टिप्पणी के बारे में पूछा तो उन्होंने माफी मांगने की जगह पंडित नेहरू को लेकर उसी अपमानजनक शब्द को दोहराया। 

मामला खतौली विधानसभा क्षेत्र का है। जब 17 सतंबर को तहसील दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेने विक्रम सिंह सैनी गये हुये थे। तहसील दिवस कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर जनपद में चलाए जा रहे सेवा सप्ताह के रूप में भी मनाया जा रहा था।  

Web Title: BJP MLA Muzaffarnagar Vikram Singh Saini controversial comment on Jawaharlal Nehru social media reacts

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे