लाइव न्यूज़ :

कोई नहीं हुआ तैयार तो सफाई के लिए खुद सीवर में उतरे BJP पार्षद, तस्वीरें हुई वायरल तो कहा- 'ये तो मेरा फर्ज है'

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 25, 2020 15:12 IST

कर्नाटक के मेंगलुरु के भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पार्षद मनोहर शेट्टी की सीवर में सफाई करते तस्वीरों को सोशल मीडिया पर लोग शेयर कर लिख रहे हैं कि देश के लोगों को ऐसे ही नेताओं को वोट देना चाहिए...जो जनता की भावनाओं का सम्मान करते हों।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी पार्षद मनोहर शेट्टी ने कहा, हम हमेशा सिर्फ गरीबों पर सीवर की सफाई के लिए दबाव नहीं डाल सकते हैं।'मनोहर शेट्टी कादरी दक्षिणी सीट के कॉरपोरेटर हैं। मनोहर शेट्टी पहली बार कॉरपोरेटर बने हैं।

बेंगलुरु:कर्नाटक के मेंगलुरु के भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पार्षद मनोहर शेट्टी सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। शहर के मेनहोल सीवर की सफाई करते हुए उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बारिश के दिनों में जब सड़कों पर पानी भर गया तो मनोहर शेट्टी सीवर में सफाई के लिए खुद ही भीतर चले गए। जिसकी तस्वीरें वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर मनोहर शेट्टी की वाहवाही हो रही है। अपनी वायरल तस्वीरों पर मनोहर शेट्टी ने कहा है कि उन्होंने ये सब किसी लोकप्रियता के लिए नहीं किया है। उन्होंने कहा कि ये तो उनका फर्ज था। 

मनोहर शेट्टी कादरी दक्षिणी सीट के कॉरपोरेटर हैं। मनोहर शेट्टी पहली बार कॉरपोरेटर बने हैं।  न्यूज 18 में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, मनोहर शेट्टी ने बताया कि बारिश की वजह से नाले में कचरा फंसा हुआ था। जिसकी वह से पैदल चलने वालों को काफी दिक्कत हो रही थी। सड़कों पर ट्रैफिक भी जाम हो गया था। 

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पार्षद मनोहर शेट्टी (फाइल फोटो)

जब कोई सफाई करने को तैयार नहीं हुआ तो मैंने खुद ही सीवर साफ करने का फैसला किया-  BJP पार्षद मनोहर शेट्टी 

मनोहर शेट्टी ने बताया, जब मेरे पास शिकायत आई तो मैंने जेट ऑपरेटर से कहा कि कचरे की सफाई कीजिए...लेकिन कोई तैयार नहीं था। जिसके बाद मैंने खुद ही  मैनहोल में जाकर सफाई करने का फैसला किया। मुझे अंधेरे मैनहोल में घुसते देख मेरी पार्टी के चार और कार्यकर्ता भी अंदर आए मेरा साथ देने के लिए। फिर हमने आधा दिन लगाकर नाले में फंसे कचरे की सफाई की। जिससे पाइपलाइन साफ हो गई और पानी आराम से निकलने लगा। 

मैंने लोकप्रियता के लिए कुछ नहीं किया है, ये मेरा फर्ज था- BJP पार्षद मनोहर शेट्टी 

मनोहर शेट्टी ने कहा, मैंने सीवर में जाकर सफाई लोकप्रियता के लिए नहीं की। किसी ने मेरी तस्वीर लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की। लेकिन ये मेरी ड्यूटी का हिस्सा था। 

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पार्षद मनोहर शेट्टी (फाइल फोटो)

मनोहर शेट्टी ने कहा, हम सिर्फ गरीबों पर सीवर की सफाई के लिए दबाव नहीं डाल सकते हैं। अगर कुछ गलत होता है तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। इसलिए जब लोगों ने कहा कि मानसून के वक्त सीवर में जाना खतरे से खाली नहीं है तो मैंने खुद सबकुछ किया। 

मनोहर शेट्टी ने कहा, हम लोग चुने हुए प्रतिनिधि हैं और हम कोई काम कर सकते हैं तो हमें जरूर करना चाहिए। उन्होंने कहा, अगर मेरे वार्ड के लोगों को बारिश में फिर से दिक्कत होती है और कोई विकल्प नहीं मिला तो वह दोबारा ऐसे करेंगे। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कर्नाटकवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है