लाइव न्यूज़ :

कैलाश विजयवर्गीय ने CAA-NRC को बोला देवकी का '8वां पुत्र', कहा- 'पैदा होने से पहले ही 'कंस' को अंत नजर आने लगा', देखें मजेदार रिएक्शन

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 23, 2020 16:31 IST

पश्चिम बंगाल सरकार ने सीएए के खिलाफ 27 जनवरी को विधानसभा में एक प्रस्ताव लाने का भी फैसला किया है। इससे पहले केरल और पंजाब भी इस तरह के कदम उठा चुके है।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर सीएए और एनआरसी को लेकर विपक्ष पर तंज कस रहे हैं।ममता बनर्जी ने कहा है कि वह किसी भी कीमत पर सीएए को राज्य में लागू नहीं होने देंगी।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पश्चिम बंगाल के अध्यक्ष कैलाश विजयवर्गीय ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और एनआरसी को लेकर एक तंजभरा ट्वीट किया है। जिसपर ट्विटर यूजर ने काफी मजेदार प्रतिक्रियाएं दी है। कैलाश विजयवर्गीय ने आज (23 जनवरी) की सुबह ट्वीट करते हुए लिखा, ''सीएए, एनआरसी ना हुआ, देवकी का 'आठवां पुत्र' हो गया, कि पैदा होने से पहले ही 'कंस' को अपना अंत नजर आने लगा!''

कैलाश विजयवर्गीय के इस ट्वीट पर तकरीबन सात हजार लाइक्स हैं और दो हजार रिट्वीट हैं। यूजर ने कैलाश विजयवर्गीय के ट्वीट पर काफी मजेदार प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा, फि तो मोदी जी वासुदेव हुए और आप लोग ग्वाले (कृष्ण के मित्र)।

एक यूजर ने लिखा, 70 सालो से ट्रैफिक के नियम समझ नहीं आए। 3 साल से जीएसटी नहीं समझ आ रहा। पर सीएए दो दिन में समझ में आ गया।

एक यूजर ने लिखा, धर्म को लेकर ऐसा उदाहरण न दे नहीं तो हमें आपका विरोध करना पड़ेगा।

एक यूजर ने लिखा, क्या बात सर सनातनी ने सनातनी अंदाज में जवाब दिया है।

एक अन्य यूजर ने पूतना का भी जिक्र किया।

नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर पश्चिम बंगाल में लगातार विरोध हो रहा है। ममता बनर्जी ने कहा है कि वह किसी भी कीमत पर सीएए को राज्य में लागू नहीं होने देंगी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) की धाराओं पर स्पष्टीकरण मांगा है। 

टॅग्स :कैलाश विजयवर्गीयनागरिकता संशोधन कानूनकैब प्रोटेस्टएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतऐसी भाषा बोलने के पहले सोच तो लेते नेताजी !

भारतइंदौर पेयजल कांड: उमा भारती ने खोल दी पोल, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव से इस्तीफा मांगा

भारत'चुनाव आयोग बिहार में गुप्त तरीके से एनआरसी लागू कर रहा है': राज्य में EC के द्वारा कराए जा रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर विपक्ष

भारतछोटे कपड़े पहनने वाली महिलाएं अच्छी नहीं लगतीं, कैलाश विजयवर्गीय ने कहा-लड़की अच्छे-सुंदर कपड़े पहने, अच्छा श्रृंगार करे और खूब अच्छे गहने पहने, तो...

भारतअसम में NRC के लिए आवेदन न करने वाले को नहीं मिलेगा आधार कार्ड, हिमंत सरकार का सख्त ऐलान

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो