लाइव न्यूज़ :

VIDEO: पटपड़गंज पार्क विवाद, बीजेपी पार्षद रेणु चौधरी के बयान पर बढ़ा बवाल

By संदीप दाहिमा | Updated: December 23, 2025 14:11 IST

दिल्ली के पटपड़गंज इलाके से बीजेपी की पार्षद रेणु चौधरी का एक बयान इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे लेकर विवाद भी खड़ा हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देVIDEO: पटपड़गंज पार्क विवाद, बीजेपी पार्षद रेणु चौधरी के बयान पर बढ़ा बवाल

Renu Chaudhary Viral Video:दिल्ली के पटपड़गंज इलाके से बीजेपी की पार्षद रेणु चौधरी का एक बयान इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे लेकर विवाद भी खड़ा हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद रेणु चौधरी ने अपनी बात स्पष्ट करने की कोशिश की है, लेकिन मामला थमता नजर नहीं आ रहा। दरअसल, करीब तीन दिन पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया था। इसी वीडियो को लेकर बहस छिड़ी हुई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह एक पार्क में बच्चों को फुटबॉल सिखा रहे एक विदेशी व्यक्ति से हिंदी में बात करने को कहती हुई दिखाई दे रही हैं, जिसे लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

वीडियो शेयर करते समय रेणु चौधरी ने बताया कि यह निरीक्षण स्थानीय लोगों की लगातार शिकायतों के बाद किया गया था। उनका कहना है कि शिकायतें इस बात को लेकर थीं कि पार्क में देर रात तक गतिविधियां चलती रहती हैं, साफ-सफाई की स्थिति खराब रहती है और तय समय का पालन नहीं किया जाता। नियमों के मुताबिक यह पार्क रात 8 बजे बंद हो जाना चाहिए, लेकिन जांच के दौरान पाया गया कि यह रात 11 बजे तक खुला रहता है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्क में फुटबॉल सिखाने के नाम पर बाहरी लोग नियमित रूप से इकट्ठा होते हैं, जिससे वहां रैपर, खाली बोतलें और गंदगी फैल जाती है। इतना बड़ा पार्क होने के बावजूद हफ्ते में केवल एक बार सफाई होना पर्याप्त नहीं है, खासकर तब जब यहां रोजाना बड़ी संख्या में लोग आते हों। इसी पूरे मामले को लेकर अब सोशल मीडिया पर बहस और प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है।

टॅग्स :दिल्लीवायरल वीडियोBJPअजब गजब
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा