लाइव न्यूज़ :

बिहारः एके 47 राइफल लहराते युवकों का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

By भाषा | Updated: August 30, 2019 06:09 IST

वायरल वीडियो में मोकामा से बाहुबली निर्दलीय विधायक अनंत सिंह के पड़ोसी विवेका पहलवान के कमरे में दोनों युवकों के दो एके 47 राइफल लहराए जाने के कथित दावे पर यह पूछे जाने पर कि क्या पुलिस ने विवेका के कमरे की तलाशी ली है, संजित ने बताया कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देपटना जिला के बाढ़ थाना की पुलिस ने एक कमरे के भीतर दो एके 47 राइफल लहराते युवकों के गुरूवार को वायरल हुए वीडियो की जांच शुरू कर दी है। बाढ़ थाना अध्यक्ष संजित कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल हुए उक्त वीडियो की जांच की जा रही है।

पटना जिला के बाढ़ थाना की पुलिस ने एक कमरे के भीतर दो एके 47 राइफल लहराते युवकों के गुरूवार को वायरल हुए वीडियो की जांच शुरू कर दी है। बाढ़ थाना अध्यक्ष संजित कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल हुए उक्त वीडियो की जांच की जा रही है और जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज किए जाने के साथ अन्य कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

यह पूछे जाने पर कि क्या दोनों युवकों की पहचान हो गयी है, संजित ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए उक्त वीडियो में विक्की और चंदन नामक दो युवकों की चर्चा है जिसकी पहचान के लिए प्रयास जारी हैं।

वायरल वीडियो में मोकामा से बाहुबली निर्दलीय विधायक अनंत सिंह के पड़ोसी विवेका पहलवान के कमरे में दोनों युवकों के दो एके 47 राइफल लहराए जाने के कथित दावे पर यह पूछे जाने पर कि क्या पुलिस ने विवेका के कमरे की तलाशी ली है, संजित ने बताया कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

विवेका ने स्वीकारा कि उक्त वीडियो उनके भाई कमलेश के घर का है और वीडियो में जो दोनों युवक एके-47 राइफल लहरा रहे हैं, उसे वे नहीं पहचानते हैं। उन्होंने अनंत पर उन्हें फंसाने के लिए ऐसा झूठा वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया।

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल