लाइव न्यूज़ :

सोनपुर मेले में एक प्रेमी के लिए आपस में भिड़ीं पांच लड़कियां, जमकर चले लात-घुसे, वीडियो वायरल, देखें

By एस पी सिन्हा | Updated: November 29, 2022 15:38 IST

बिहारः सोनपुर प्रशासन वायरल वीडियो की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। लड़कियों की यह हरकत देखकर लोग हैरान रहे गए।

Open in App
ठळक मुद्देलड़कियां मिलकर एक लड़की को जमकर पीट रही हैं। लड़का इस लड़ाई को छुड़वाने की कोशिश कर रहा है पर लड़किया उसे पीटे जा रही हैं।सोनपुर मेला में भारी संख्या में पुलिस कर्मियों की विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर तैनात किया गया है।

पटनाः बिहार के सोनपुर मेले में लोग दूर-दूर से लोग आनंद उठाने आते हैं, लेकिन यहां लोगों को एक अजीबोगरीब मामला देखने को मिला। यहां एक बॉयफ्रेंड के लिए पांच लड़कियां आपस में भिड़ गईं। दरअसल, सोमवार की शाम एक लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में घूम रही थी।

इसी दौरान चार लड़कियों की नजर इन दोनों पर गई। बॉयफ्रेंड के साथ किसी और लड़की को देख लड़के की गर्लफ्रेंड ने अपनी सहेलियों के साथ हमला कर दिया। हाथापाई ऐसी हुई कि कपड़े तक फट गये। लड़कियों के बीच मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि 5 लड़कियों ने एक लड़की को इसलिए मारा क्योंकि उसने किसी के बॉयफ्रेंड को अपना बॉयफ्रेंड बना लिया था और वो मेले में उसके साथ घूम रही थी। इस बात को लेकर लड़कियों ने उसे मेले में सबके सामने पीट दिया। मेले में लड़कियों की यह हरकत देखकर लोग हैरान रहे गए। लड़कियां कहां की हैं? उनकी पहचान अबतक नहीं हो पाई है।

वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कुछ लड़कियां मिलकर एक लड़की को जमकर पीट रही हैं। कोई पैर से मार रहा है तो कोई मुक्के बरसा रही है। तो कोई बाल खींचकर लड़की को नीचे गिराने की कोशिश कर रही है। इस दौरान एक लड़का इस लड़ाई को छुड़वाने की कोशिश कर रहा है पर लड़किया उसे पीटे जा रही हैं।

यह सब तब हुआ जब सोनपुर मेला में भारी संख्या में पुलिस कर्मियों की विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर तैनात किया गया है। वायरल वीडियो के संबंध में सारण के सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने बताया कि इस तरह की घटना की जानकारी नहीं मिली है।

यदि ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, तो यह निजी मामला है। इसमें प्रशासन क्या कर सकता है। वहीं सोनपुर प्रशासन का कहना है कि यह झगड़ा बॉयफ्रेंड को लेकर हुआ। मौके पर मौजूद किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोनपुर प्रशासन वायरल वीडियो की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

टॅग्स :बिहारपटनाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल