लाइव न्यूज़ :

बिहारः राजद कार्यकर्ताओं की बल्ले-बल्ले, चाय की दुकान खोली, स्टॉल का नाम ‘महागठबंधन चाय वाला’ रखा

By एस पी सिन्हा | Updated: August 27, 2022 14:42 IST

नीतीश कुमार, लालू यादव, तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव से अनुरोध किया है कि दुकान में आकर चाय पिएं। दुकानदार ने बताया कि चाय 10 रुपये कप बेचे जा रहे हैं, जिसे पीने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपटना में बेली रोड पर चाय की दुकान खोली गई है।महागठबंधन टी स्टॉल में एक पोस्टर भी लगाया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और मंत्री तेज प्रताप यादव की फोटो लगी है।

पटनाः बिहार में सत्ता बदलते ही राजद कार्यकर्ताओं की बल्ले-बल्ले हो गई है। रोजगार की तलाश में जुटे युवाओं ने अब कमाने के लिए चाय की दुकान खोलना शुरू कर दिया है। वैसे राज्य में चाय की दुकान इन दिनों सुर्खियों में है। राज्य में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद अब बेली रोड पर चाय की दुकान खोली गई है।

 

खास बात तो ये है कि स्टॉल का नाम ‘महागठबंधन चाय वाला’ रखा गया है। इससे पहले आपने ग्रेजुएट चायवाली की दुकान चर्चा में थी। अब महागठबंधन टी स्टॉल में एक पोस्टर भी लगाया गया है। इस टी स्टॉल पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और मंत्री तेज प्रताप यादव की फोटो लगी है।

इस पोस्टर में लिखा है महागठबंधन चाय वाला आरजेडी लवर नेता जी… राजद के समर्थकों के द्वारा लगाये गये महागठबंधन टी स्टॉल का चाय लोगों को खूब पसंद आ रहा है। चाय की दुकान में चाय के शौकीनों की भारी भीड़ देखी जा रही है। दुकान ने नीतीश, लालू, तेजस्वी और तेज प्रताप से अनुरोध किया है कि वे हमारे दुकान में आकर चाय पिएं। दुकानदार ने बताया कि चाय 10 रुपये कप बेचे जा रहे हैं, जिसे पीने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं।

टॅग्स :बिहारपटनातेज प्रताप यादवतेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवराबड़ी देवीनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो