लाइव न्यूज़ :

बिहार के मंत्री तेजप्रताप ने राजद अध्यक्ष लालू यादव की तरह "कुर्ता फाड़" होली खेली, "लठ मार" होली का प्रदर्शन, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 8, 2023 20:05 IST

बिहार के मंत्री तेजप्रताप यादव ने अपने पिता और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद को वीडियो कॉल किया और फोन की स्क्रीन लोगों की ओर कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देआपको होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।"मोर मुकुट" (मोर पंख से सुशोभित मुकुट) धारण कर आगंतुकों का स्वागत किया।कुछ महिलाओं ने "लठ मार" होली का प्रदर्शन किया।

पटनाः बिहार के मंत्री तेजप्रताप यादव ने बुधवार को अपने पिता और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद के अंदाज़ में पटना में होली मनाई। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद गुर्दा प्रत्यारोपण के बाद दिल्ली में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। मगर पटना में मौजूद तेजप्रताप ने अपने पिता को वीडियो कॉल किया और फोन की स्क्रीन लोगों की ओर कर दी।

लालू ने उनसे कहा, “आपको होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मैं ठीक नहीं हूं, इसलिए आप सबसे दूर हूं लेकिन मेरी शुभकामनाएं हमेशा आपके साथ हैं। मुझे ठीक होने दें, फिर हम धमाके के साथ होली मनाएंगे।” तेजप्रताप ने "मोर मुकुट" (मोर पंख से सुशोभित मुकुट) धारण कर आगंतुकों का स्वागत किया।

वह स्वयं को भगवान कृष्ण का भक्त बताते हैं। इस अवसर पर कृष्ण की "गोपियों" का रूप धारण किये कुछ महिलाओं ने "लठ मार" होली का प्रदर्शन किया। इस तरह की होली मथुरा के पास बरसाना में मनाई जाती है। तेजप्रताप ने अपने समर्थकों के साथ राजद अध्यक्ष की तरह "कुर्ता फाड़" होली भी खेली।

उनके एक समर्थक ने कहा, “रंगों के इस त्योहार के अवसर पर इस समारोह के आयोजन के लिए हम तेजू भैया के आभारी हैं। लालू जी जैसा कोई नहीं हो सकता है, पर तेजू भैया विरासत को जीवित रखने के लिए अपनी ओर से प्रयास करते रहते हैं।” 

टॅग्स :तेजस्वी यादवतेज प्रताप यादवलालू प्रसाद यादवहोली 2023बिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल