लाइव न्यूज़ :

Bihar Rain Updates: उत्तर बिहार में बारिश से सहमे लोग!, ग्रामीण लोग पेड़ पर बना रहे हैं आशियाना, देखें तस्वीरें

By एस पी सिन्हा | Updated: July 10, 2023 18:25 IST

Bihar Rain flood Updates: उत्तर और पूर्व बिहार के लोग लगातार बाढ़ की त्रासदी झेलते आ रहे हैं। ये लोग गंगा, कोसी, गंडक, बूढ़ी गंडक, भुतही बलान, कमला बलान नदी सहित कई नदियों के कटाव में अपना घर बार पहले ही गंवा चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदियारा की सुनसान पड़ी सरकारी जमीन पर झोपड़ी बनाकर रहते हैं।बरसात के मौसम में नदियां जब उफनाती हैं तो पूरा इलाका जलमग्न हो जाता है। गाड़ी बांस मंगाया है। सभी का झोपड़ी पेड़ के सहारे बनाया जाएगा।

Bihar Rain flood Updates: नेपाल के तराई इलाकों के साथ-साथ उत्तर बिहार में हो रही भारी बारिष की वजह से उत्तर बिहार की नदियां बौराने लगी हैं। सभी नदियों में जल सैलाब उमड पडा है। ऐसे में नदियों के बढ़ते जलस्तर के कारण बाढ़ की आहट से ही बगडेर के ग्रामीण सहम गए हैं। जिंदगी बचाने के लिए ग्रामीण लोग पेड़ पर आशियाना बना रहे हैं तो कुछ नाव की मरम्मत करवा रहे हैं।

इसके साथ हीं कुछ लोग ऊंचे स्थान पर अपना आशियाना बनाने लगे हैं। दरअसल, उत्तर और पूर्व बिहार के लोग लगातार बाढ़ की त्रासदी झेलते आ रहे हैं। ये लोग गंगा, कोसी, गंडक, बूढ़ी गंडक, भुतही बलान, कमला बलान नदी सहित कई नदियों के कटाव में अपना घर बार पहले ही गंवा चुके हैं। खुद और पशुओं की जिंदगी बचाने के लिए ये दियारा की सुनसान पड़ी सरकारी जमीन पर झोपड़ी बनाकर रहते हैं।

बरसात के मौसम में नदियां जब उफनाती हैं तो पूरा इलाका जलमग्न हो जाता है। लोगों का कहना है कि जिंदगी किसी तरह बच जाए इसी के जुगाड़ में लगे हुए हैं। आगे ईश्वर जाने। किशोर मंडल, रंजीत चौधरी ने कहा कि यदि अभी घर नहीं बना पाएंगे तो फिर अचानक बाढ़ आ जाने से पानी में रहना पड़ेगा।

उन्होंने बताया कि एक गाड़ी बांस मंगाया है। सभी का झोपड़ी पेड़ के सहारे बनाया जाएगा। बांस का बनने की वजह से प्रत्येक वर्ष वर्षा का मौसम आते-आते सड़ जाता हैं। लोगों के नौसार ग्रामीणों के पास दूसरा विकल्प नहीं है। ग्रामीण अपने पशुओं को दियारा में रखते हैं और लीज पर खेती किसानी कर जीवनयापन करते हैं।

कई लोगों का घर नदियों में समा गया है। बरसात के मौसम में मजबूरी में पेड़ पर जिंदगी काटनी पड़ती है। कुछ लोग पशुओं को लेकर सरकारी शिविर में भी जाते हैं, पर ज्यादातर लोग यहीं रहते हैं। कुछ लोगों ने कहा कि बांध पर घर नहीं बनेगा तो बाढ़ की विभीषिका झेलनी ही होगी। बरसात के मौसम का नाम सुनते ही मन सिहर उठता है।

टॅग्स :मौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसम रिपोर्टबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी