लाइव न्यूज़ :

अजब! प्रेमिका से मिलने के लिए गांव की बिजली काट देता था मिस्त्री, लोगों ने रंगे हाथ पकड़ा

By एस पी सिन्हा | Updated: October 14, 2021 17:49 IST

बिहार के पूर्णिया जिले के नगर थाना क्षेत्र की ये घटना है। प्रेमिका से मिलने के लिए एक बिजली मिस्त्री पूरे गांव की बिजली काट देता था। गांव वालों को जब भनक लगी तो उन्होंने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

Open in App

पटना: बिहार के पूर्णिया जिले के नगर थाना क्षेत्र से एक काफी हैरान करने वाली खबर सामने आई है. दरअसल, एक प्रेमी अपनी प्रेमिका के साथ संबंध बनाने के लिए पूरे गांव की बिजली दो घंटे के लिए काट देता था. लाइट ऑफ करना ही प्रेमिका के लिए सिग्नल होता था. 

ऐसे में एक दिन ग्रामिणों ने रंगे हाथ आपत्तिजनक स्थिती में दोनों को पकड़ लिया. बताया जा रहा है कि ग्रामीण भीषण गर्मी में बिजली के लिए काफी परेशान रहते थे. उन्हें भनक लगी कि गांव का मिस्त्री सुरेंद्र राय ही रोज-रोज बिजली काट देता है. 

ग्रमीणों का आरोप है कि बिजली मिस्त्री सुरेंद्र राय को जब भी युवती से प्यार करने का मन होता था, वह गांव की बिजली काटकर प्रेमिका से मिलने आ जाता था. इस बात की भनक युवती के पड़ोसी को लग गई. 

रणनीति बनाकर लोगों ने पकड़ा

इसके बाद लोगों ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ने की रणनीति बनाई. बिजली मिस्त्री ने बिजली काटकर प्रेमिका को सिग्नल दिया. जैसे ही बिजली मिस्त्री घर में घुसा ग्रामीणों ने धावा बोल दिया और दोनों को रंगे हाथ पकड लिया. 

यही नहीं, ग्रामीणों ने दोनों का सिर मु्डवाकर और जूते-चप्पल की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया. गांव वालों का कहना था कि घुमाने का उद्देश्य यही था कि इसके बाद कोई गांव में इस तरह की गलती न करे.

बताया जा रहा है कि बाद में बिजली मिस्त्री और उसकी प्रेमिका की शादी भी करा दी गई. राम मुर्मू के निर्देश पर दोनों की आदिवासी रीति-रिवाज से शादी कराई गई. हालांकि जैसे ही लड़की विदा होकर बिजली मिस्त्री के घर पहुंची, एक दूसरा बवाल खडा हो गया. दरअसल, वह बिजली मिस्त्री सुरेंद्र पहले से ही शादीशुदा था.

टॅग्स :बिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल