लाइव न्यूज़ :

दसवीं पास नहीं करने वाला सीएम का सपना देख रहा है, प्रशांत किशोर ने तेजस्वी के योग्यता पर उठाया सवाल

By एस पी सिन्हा | Updated: December 14, 2022 17:16 IST

बिहार शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) और केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) में उत्तीर्ण उम्मीदवारों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति नाराजगी को लेकर भी तंज कसते हैं।बिहार सरकार पर बेरोजगारी, अपराध समेत कई मुद्दे पर हमला कर रहे हैं।नीतीश कुमार बिना सुरक्षा गार्ड के किसी गांव में प्रवेश तक नहीं कर सकते।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा तेजस्वी यादव को अपना राजनीतिक वारिस घोषित किये जाने से विपक्ष में खलबली मच गई है। इसी कड़ी में चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव की योग्यता पर सवाल खड़ा कर दिया है।

उन्होंने कहा है कि यहां पढ़े-लिखे लोग रोजगार के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं और बिहार में दसवीं पास नहीं करने वाले, नेताओं के बच्चे मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। बुधवार को ट्वीट करते हुए प्रशांत किशोर ने लिखा कि “10 लाख सरकारी नौकरियों का झूठा वादा करने वाली सरकार टीईटी और सीटीईटी पास कर बेरोजगार बैठे लोगों पर लाठियां चलवा रही है।

बिहार में दसवीं पास नहीं करने वाले नेताओं के बच्चे मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं और सामान्य परिवार के पढ़े लिखे लोग नौकरी और रोजगार के लिए दर-दर की ठोकर खा रहे हैं।” प्रशांत किशोर ने अपने ट्वीटर हैंडल से एक शेयर किया जिसमें बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे बिहार शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) और केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) में उत्तीर्ण उम्मीदवारों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर रही है। बता दें कि अपने पदयात्रा के दौरान प्रशांत किशोर कई बार बिहार सरकार पर बेरोजगारी, अपराध समेत कई मुद्दे पर हमला कर रहे हैं।

नीतीश कुमार की विफलताओं को गिनवाते हैं। साथ ही लालू परिवार को लेकर भी कई वार करते हैं। उन्होंने बिहार की जनता के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति नाराजगी को लेकर भी तंज कसते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता का मुख्यमंत्री पर से भरोसा इस कदर उठ गया है कि नीतीश कुमार बिना सुरक्षा गार्ड के किसी गांव में प्रवेश तक नहीं कर सकते। कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में मिली हार नीतीश कुमार के प्रति जनता में खत्म हो चुके विश्वास का ही नतीजा है।

टॅग्स :नीतीश कुमारतेजस्वी यादवप्रशांत किशोरबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल