लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics News: सीएम नीतीश कुमार की फिसली जुबान, खुद को फालतू मुख्यमंत्री करार दिया...

By एस पी सिन्हा | Updated: October 12, 2023 16:20 IST

Bihar Politics News: नीतीश कुमार बिहार के सारे पंचायतों में बनने वाले पंचायत सरकार भवन का जिक्र कर रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देफिर भी खुद को फालतू मुख्यमंत्री करार दिया। आप वित्त मंत्री से भी कभी-कभी बात करिए।सार्वजनिक कार्यक्रमों में उनकी जुबान लगातार फिसल रही है।

Bihar Politics News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जुबान इन दिनों सार्वजनिक कार्यक्रमों में लगातार फिसल जा रही है। इस बार उन्होंने मुख्य सचिव को मुख्यमंत्री कह कर संबोधित कर दिया। वहां मौजूद लोगों ने टोका तो बात सुधारी। लेकिन फिर भी खुद को फालतू मुख्यमंत्री करार दिया।

दरअसल, आज पंचायती राज विभाग के कार्यक्रम में नीतीश कुमार ने मुख्य मुख्यमंत्री साहब को बधाई दी। दरअसल, नीतीश कुमार बिहार के सारे पंचायतों में बनने वाले पंचायत सरकार भवन का जिक्र कर रहे थे। नीतीश कुमार कह रहे थे कि वे चाहते हैं कि बिहार के सारे पंचायतों में जल्द से जल्द पंचायत सरकार भवन बन जाये। इसी दौरान उनकी जुबान फिसली।

नीतीश कुमार ने कहा-“यहां पर विभाग और चीफ...मुख्यमंत्री जी हैं। यहां पर मुख्य सचिव हैं। मुख्यमंत्री तो हम ही हैं, फालतू। मुख्य सचिव पर तंज कसते हुए सीएम नीतीश ने कहा कि ''महामहिम मुख्य सचिव महोदय'', आप रोज मीटिंग लीजिए। समीक्षा करिए। पंचायती राज मंत्री से मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्री जी आपसे कहेंगे कि आप वित्त मंत्री से भी कभी-कभी बात करिए।

कहीं कोई समस्या रहे तुरंत आकर बताइए। कार्यक्रम में पहले मुख्य सचिव को मुख्यमंत्री बताना और फिर खुद को फालतू मुख्यमंत्री बात देना। वहां मौजूद लोगों के बीच ये चर्चा का विषय बन गया। हालांकि ये पहला मामला नहीं है, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जुबान फिसली है। सार्वजनिक कार्यक्रमों में उनकी जुबान लगातार फिसल रही है।

कुछ दिनों पहले ही वे अपने जनता दरबार में गृह मंत्री को तलाशने लगे थे। वे अपने अधिकारियों से लगातार कहते रहे कि गृह मंत्री से बात कराओ। जबकि बिहार के गृह मंत्री तो नीतीश कुमार खुद हैं। लेकिन नीतीश कुमार लगातार गृह मंत्री को तलाश रहे थे। वहां मौजूद अधिकारी काफी देर तक हैरान रहे कि आखिर किस गृह मंत्री की तलाश हो रही है?

इस वाकये के बाद मुख्यमंत्री के जनता दरबार का लाइव टेलीकास्ट रोक दिया गया है। इससे पहले नीतीश कुमार विधानसभा में ये कह चुके हैं कि वे जब देश के गृह मंत्री थे तो अपने मंत्रालय में खिलाड़ियों को नौकरी में आरक्षण दिया था। लेकिन नीतीश कुमार कभी देश के गृह मंत्री नहीं रहे। नीतीश कुमार के कार्यक्रमों में ऐसे कई वाकये हुए हैं, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बनता रहा है।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो