लाइव न्यूज़ :

बिहारः विधानसभा में अग्निपथ योजना का विरोध करना राजद विधायक को पड़ा महंगा, लाखों का हीरा गायब

By एस पी सिन्हा | Updated: June 28, 2022 20:13 IST

बिहार में बैकुंठपुर के राजद विधायक प्रेमशंकर कुमार की अंगूठी के हीरे का नगीना कहीं खो गया.

Open in App
ठळक मुद्देविधानसभा में अग्निपथ योजना का विरोध किया जा रहा था.महंगी हीरे की अंगूठी का नग निकल कर कहीं जा गिरा.अंगूठी प्रेम शंकर के दिल के बेहद करीब था.

पटनाः बिहार विधानसभा मे आज उस समय अजीबो गरीब स्थिति उत्पन्न हो गई, जब सदन में जारी हंगामे के बीच बैकुंठपुर के राजद विधायक प्रेमशंकर कुमार की अंगूठी के हीरे का नगीना कहीं खो गया.

दरसअल, आज विधानसभा में अग्निपथ योजना का विरोध किया जा रहा था. इस दौरान विपक्ष के विधायकों के साथ गोपालगंज जिला के बैकुंठपुर से राजद विधायक प्रेम शंकर प्रसाद भी ताली बजा रहे थे. बताया जा रहा है ताली बजाते वक्त विधायक जी को बेहद महंगी हीरे की अंगूठी का नग निकल कर कहीं जा गिरा.

कीमती हीरे की अंगूठी, वह भी लाखों का हीरा गायब होने से विधायक प्रेम शंकर पसीने से तर बतर हो गए. उनके साथ, उनके करीबी विधायक दोस्तों ने गुम हुए हीरे को खोजने की काफी कोशिश की. सभी लोग कभी मेज के नीचे झांकते तो कभी फर्स पर लगे कालीन को पैनी नजर से देखते रहे. यहां तक कि अंत में सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों और चपरासी को भी हीरा की खोजने में लगाया गया.

मगर हीरा ऐसा गुम हुआ कि कहीं नहीं मिला. हीरा नहीं मिलने से प्रेम शंकर निराश हो गए. इस संबंध में राजद विधायक डॉ मुकेश रौशन ने बताया कि जिस अंगूठी से हीरा गायब हुआ है, वो प्रेम शंकर प्रसाद को उनकी पत्नी ने इंगेजमेंट के वक्त उनको पहनाया था. इस कारण भी यह अंगूठी प्रेम शंकर के दिल के बेहद करीब था.

मगर आज विधानसभा में विरोध प्रदर्शन के बीच ताली बजाने के दौरान ही अंगूठी से हीरा गिरकर कहीं गुम हो गया. हंगामे के दौरार राजद के विधायकों के अलावा कांग्रेस, भाकपा-माले और माकपा के तमाम विधायक केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोल रहे थे.

टॅग्स :बिहारआरजेडीतेजस्वी यादवअग्निपथ स्कीम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'