लाइव न्यूज़ :

नीतीश और तेजस्वी की फोटो, मुस्कुराइए, आप रोजगार वाली सरकार में हैं, पूर्व सीएम राबड़ी देवी आवास के बाहर लगा पोस्टर चर्चा में

By एस पी सिन्हा | Updated: September 29, 2022 15:45 IST

बिहारः राजद के प्रदेश महासचिव प्रेम कुमार यादव ने राबड़ी आवास के बाहर एक पोस्टर लगवाया है। जिसमें लिखा है, 'मुस्कुराइए आप रोजगार वाली सरकार में हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे पोस्टर बिहार के सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। बिहार में महागठबंधन सरकार पढ़े लिखे बेकार बैठे युवाओं को 20 लाख नौकरियां या रोजगार देगी। बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद उप मुख्यमंत्री बने तेजस्वी यादव ने कहा था कि वे 10 लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा पूरा करेंगे।

पटनाः बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार रोजगार के मुद्दे पर युवाओं को लुभाने की कोशिश कर रही है। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के पटना स्थित आवास के बाहर लगा एक पोस्टर चर्चा में है। इस पोस्टर नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की फोटो के साथ लिखा है मुस्कुराइए, आप रोजगार वाली सरकार में हैं।

 

यह पोस्टर बिहार के सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। बताया जाता है कि राजद के प्रदेश महासचिव प्रेम कुमार यादव ने राबड़ी आवास के बाहर एक पोस्टर लगवाया है। जिसमें लिखा है, 'मुस्कुराइए आप रोजगार वाली सरकार में हैं।

जनसरोकार के लिए बनी बिहार में महागठबंधन सरकार पढ़े लिखे बेकार बैठे युवाओं को 20 लाख नौकरियां या रोजगार देगी। जिस फैसले का इंतजार था वो कैबिनेट से पास हो गया। बता दें कि बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद उप मुख्यमंत्री बने तेजस्वी यादव ने कहा था कि वे 10 लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा पूरा करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कह दिया कि राज्य के 20 लाख लोगों को रोजगार दिया जाएगा। दो दिन पहले ही मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी विभागों को बहाली के लिए निर्देश दिया गया है। राज्य में लाखों की संख्या में बहाली होगी। हर कैबिनेट में विभागों में बहाली की मंजूरी दी जा रही है। विभिन्न विभागों में नए-नए पदों का सृजन किया जा रहा है। नियुक्ति होने में अब बहुत दिन नहीं लगेंगे। बाकी बहाली भी बहुत जल्द करनी है।

टॅग्स :बिहारपटनातेजस्वी यादवनीतीश कुमारराबड़ी देवी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो