लाइव न्यूज़ :

Bihar News: सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले पुरुष शिक्षक गर्भवती?, वैशाली के बाद जमुई में मैटरनिटी लीव वायरल!

By एस पी सिन्हा | Updated: December 25, 2024 16:57 IST

Bihar News: शिक्षक मोहम्मद जहीर ने मेडिकल लीव का आवेदन प्रभारी प्रधानाध्यापक शंकर रजक को दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देढोंढरी के शिक्षक मोहम्मद जहीर को शिक्षा विभाग ने मैटरनिटी लीव दे दिया है। शिक्षक जहीर भी इस घटनाक्रम से हतप्रभ हैं।लीव की कॉपी तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गई।

पटनाःबिहार के सरकारी स्कूलों में कार्यरत पुरुष शिक्षक विभिन्न जिलों में गर्भवती हो जा रहे हैं। अभी पिछले दिनों वैशाली जिले में एक पुरुष शिक्षक के गर्भवती होने के कारण मातृत्व अवकाश(मैटरनिटी लीव) पर शिक्षा विभाग के द्वारा भेजे जाने का मामला अभी सुर्खियों में था ही कि अब 24 घंटे के अंदर ही एक दूसरा मामला जमुई से सामने आ गया है। जमुई जिले के सोनो प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, ढोंढरी के शिक्षक मोहम्मद जहीर को शिक्षा विभाग ने मैटरनिटी लीव दे दिया है। दरअसल, शिक्षक मोहम्मद जहीर ने मेडिकल लीव का आवेदन प्रभारी प्रधानाध्यापक शंकर रजक को दिया था।

स्कूल के प्रभारी ने आवेदन को अग्रसारित कर शिक्षा विभाग जमुई को भेज दिया। जिसके बाद शिक्षा विभाग ने जहीर को मेडिकल लीव के बजाय मैटरनिटी लीव अप्रूव कर दी। इसके बाद आवेदन और मैटरनिटी लीव की कॉपी तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गई। शिक्षक जहीर भी इस घटनाक्रम से हतप्रभ हैं।

वहीं, इस मामले में राजद ने सवाल खड़े करते हुए नीतीश कुमार की सरकार पर निशाना साधा है। राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि सरकार और अधिकारी दावा कर रहे हैं कि बेहतर शिक्षा के वातावरण के लिए काम हो रहा है। लेकिन यह किस तरीके का काम हो रहा है? शिक्षा विभाग के कारनामे अब सामने आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि विभाग और सरकार शिक्षा विभाग में परसेप्शन बनाने का काम कर रहे हैं, लेकिन वह सिर्फ दिखावा है। विभाग के अंदर गंभीरता नहीं है, इसीलिए इस तरह के कारनामे उजागर हो रहे हैं। इस तरह के अद्भुत करना में सामने आ रहे हैं, जिसकी वजह से पूरा बिहार शर्मसार महसूस कर रहा है।

वहीं इस मामले में जदयू प्रवक्ता मनीष यादव ने कहा कि इस मामले की जांच हो रही है। डीईओ से हमारी बात हुई है और स्कूल के प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग निश्चित रूप से इस मामले पर जांच करेगी और जो लोग भी इसमें दोषी पाए जाएंगे, उन पर उचित कार्रवाई भी होगी। इस बीच भाजपा ने कहा कि मामला प्रकाश में आते ही विभाग ने जांच शुरू कर दी है।

भाजपा प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि कुछ नाम ऐसे भी होते हैं, जिसमें महिला और पुरुष नाम के आधार पर फर्क कर पाना मुश्किल होता है। इसी में विभाग को झांसा देकर शिक्षक अनुचित लाभ उठा लेते हैं। ऐसे लोगों की अब खैर नहीं है। उन्होंने कहा कि विभाग ने कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। दूध का दूध और पानी का पानी होगा, न्याय होना तय है।

टॅग्स :बिहारपटनाSchool Education
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी