लाइव न्यूज़ :

Bihar News: बागेश्वर बाबा बेटी और बहनों को भूत के नाम पर नचाते हैं और  वहां महिलाओं का कपड़ा खुल जाता, धीरेन्द्र शास्त्री को लेकर मंत्री सुरेन्द्र यादव ने दिया विवादित बयान

By एस पी सिन्हा | Updated: May 6, 2023 16:44 IST

Bihar News: लालू यादव के लाल व मंत्री तेजप्रताप यादव और राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बाद अब राजद कोटे के सगकरिता मंत्री सुरेंद्र यादव ने विवादित बयान दे दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देराजद और उसके मंत्री लगातार धीरेंद्र शास्त्री के दौरे का विरोध कर रहे हैं।धीरेंद्र शास्त्री की सभा में घिनौना काम होता है, शर्म करो और डूब मरो। भगवान राम को अयोध्या में स्थापित कर दिया गया है और अब हनुमान जी बच गए हैं।

पटनाः बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री के बिहार दौरे से पहले सूबे की सियासत गर्म हो गई है। सत्ता में साझेदार बनी राजद ने धीरेंद्र शास्त्री के दौरे को लेकर मोर्चा खोल दिया है। राजद और उसके मंत्री लगातार धीरेंद्र शास्त्री के दौरे का विरोध कर रहे हैं।

लालू यादव के लाल व मंत्री तेजप्रताप यादव और राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बाद अब राजद कोटे के सगकरिता मंत्री सुरेंद्र यादव ने विवादित बयान दे दिया है। गया जिले के फतेहपुर के गुरपा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री पर निशाना साधते हुए कहा कि बागेश्वर बाबा बेटी और बहनों को भूत के नाम पर नचाते हैं और वहां महिलाओं का कपड़ा खुल जाता है, जो लोग बागेश्वर बाबा का समर्थन कर रहे हैं उनकी मां और बहन खुद दरबार में क्यों नहीं जाती हैं?

बागेश्वर बाबा के दरबार में जो महिलाएं सुनने जाती हैं वहां कपड़ा खुल जाता है। इस दौरान वह इतने उत्साहित हो गए कि अपनी भाषा की मर्यादा का भी ख्याल नहीं रखा। उन्होंने आगे कहा कि अब वह बिहार आ रहे हैं। यहां भी अपने दरबार में भूत के नाम पर वही काम करेगा। सुरेंद्र यादव ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री की सभा में घिनौना काम होता है, शर्म करो और डूब मरो।

अगर बिहार में आकर मां- बहन को भूत के नाम पर नचाता है तो इससे ज्यादा शर्म की बात कोई नहीं हो सकती है। धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम में भूत खेलते-खेलते महिलाओं के कपड़े तक खुल जाते हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक जो टीवी में दिखाया, उसमें न तो धीरेंद्र शास्त्री की मां-बहन थी और ना ही उसका समर्थन करने वाले नेताओं की मां-बहन ही उसके कार्यक्रम में मौजूद थीं।

लेकिन आम लोगों की मां-बहन और बेटी भूत के नाम पर उसके कार्यक्रम में जाती हैं और वहां नाचते-नाचते उनका कपड़ा तक खुल जाता है, देखिए टीवी में क्या दिखलाता है। उन्होंने कहा कि अब बागेश्वर बाबा का राज आ रहा है। अब जय श्रीराम खत्म हो गया है और जय हनुमान का समय आ गया है। भगवान राम को अयोध्या में स्थापित कर दिया गया है और अब हनुमान जी बच गए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आज हनुमान की ही चर्चा कर रहे हैं और उन्हीं के नाम पर वोट मांग रहे हैं। उल्लेखनीय है कि अपने विवादित बयानों के कारण राजद कोटे के मंत्री नीतीश सरकार की खूब फजीहत करा रहे हैं। पहले शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने रामचरितमानस को लेकर विवादित टिप्पणी की उसके बाद सुरेंद्र यादव ने अग्निवीरों को हिजड़ों की फौज करार दिया था।

अब एक बार फिर मंत्री सुरेंद्र यादव ने धीरेंद्र शास्त्री को विरोध करते करते महिलाओं को लेकर ही विवादित बयान दे दिया है। सुरेंद्र यादव के इस बयान के बाद एक बार फिर से बिहार का सियासी पारा गर्म होने की संभावना जताई जा रही है। इसके पहले राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक मेहता के बयान पर भी बवाल मचा था।

टॅग्स :आरजेडीबिहारपटनालालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल