लाइव न्यूज़ :

Bihar News: 15 अगस्त के दिन स्कूल में मिठाई न मिलने पर नाराज छात्र, टीचर को दौड़ा-दौड़ा कर की पिटाई; वीडियो वायरल

By अंजली चौहान | Updated: August 16, 2024 13:02 IST

Bihar News: बताया जा रहा है कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान जलेबी और कचौरी नहीं मिलने पर छात्रों ने शिक्षक से सवाल किया. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि छात्रों ने शिक्षक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में जलेबी के लिए पिट गए मास्टर जीछात्रों ने शिक्षक को मिठाई न देने पर जमकर पीटास्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान हुआ बवाल

Bihar News: 15 अगस्त के दिन पूरा देश स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबा हुआ था। देश के अलग-अलग कोनों में आजादी के जश्न के रूप में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया और स्कूलों में इस दिन कई कार्यक्रम रखे गए। मगर बिहार के बक्सर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। इस मामले ने सभी को हैरान कर के रख दिया है जहां स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान स्कूल में बवाल फैल गया। 

दरअसल, बताया जा रहा है कि बक्सर के एक सरकारी स्कूल में 15 अगस्त के दिन स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया था। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान जलेबी और कचौड़ी बांटी जा रही थी लेकिन कुछ छात्रों को वो नहीं मिली। इससे छात्रों ने शिक्षकों से मिठाई की मांग की लेकिन टीचरों ने उन्हें स्कूल के बाहर का बताकर मिठाई नहीं खिलाई। इस बात से नाराज छात्रों ने शिक्षक पर हमला कर दिया और जमकर धुनाई कर दी। 

देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि पीड़ित शिक्षक आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचा। हालांकि, उस समय थाने में ध्वजारोहण समारोह चल रहा था, इसलिए उन्हें एफआईआर दर्ज कराने से पहले इंतजार करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को मुरार हाई स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के बाद मुख्य गेट के बाहर खड़े कुछ बच्चों ने शिक्षकों से मिठाई मांगी, लेकिन शिक्षकों ने यह कहते हुए मिठाई देने से मना कर दिया कि वे इस स्कूल के छात्र नहीं हैं। इस दौरान शिक्षकों और छात्रों के बीच हुई हाथापाई में एक शिक्षक बेहोश हो गया। जब शिक्षक पंकज कुमार ने यह देखा तो वह वहां पहुंचा और मुख्य सड़क पर हंगामा कर रहे बच्चों से मारपीट करने लगा।

सूचना मिलते ही मुरार पुलिस मौके पर पहुंची और गुस्साए बच्चों को शांत कराया। इसके बाद शिक्षक अपने-अपने घर चले गए। इसी दौरान कोरन सराय-बगेन मुख्य सड़क पर पंकज कुमार नामक शिक्षक के साथ कथित छात्रों द्वारा मारपीट और दुर्व्यवहार किया जा रहा था। इस बीच पीछे से कई और शिक्षक भी आ गए। इसके बाद शिक्षक मुरार थाने पहुंचे, लेकिन थाने में ध्वजारोहण का कार्यक्रम चल रहा था, इसलिए उन्हें इंतजार करना पड़ा। बाद में उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी और अपने-अपने घर चले गए। हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्कूल के प्रिंसिपल और शिक्षकों को बुलाया। बताया जा रहा है कि यह घटना बक्सर जिले के मुरार इंटर स्तरीय हाई स्कूल की है।

उपस्थित कुछ बच्चों ने बताया कि गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जब उन्होंने मिठाई मांगी तो शिक्षकों ने उनके साथ बुरा व्यवहार किया। उन्होंने बताया कि पहले इस स्कूल में सभी को मिठाई मिलती थी, चाहे वे छात्र हों या गैर-छात्र, इसीलिए वे यहां आते थे। 

टॅग्स :बिहार समाचारस्वतंत्रता दिवसSchool Educationवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?