लाइव न्यूज़ :

बिहार: शख्स 1 हजार रुपये की शर्त के लिए खा गया 150 मोमोज, हुई मौत, जानिए हंसी-मजाक का चैलेंज कैसे बना जानलेवा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 17, 2023 14:15 IST

बिहार के सीवान में मोमोज खाने की चुनौती ने एक शख्स की जान ले ली। महज 1000 रुपये की शर्त और जीत की जिद ने विपिन नाम के एक शख्स को हमेशा के लिए खामोश कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्दे1000 रुपये के लिए विपिन 150 मोमोज खा गया लेकिन थोड़ी देर बाद ही उसकी मौत हो गई बिहार के सीवान में मोमोज खाने की चुनौती ने एक शख्स की जान ले लीमहज 1000 रुपये की शर्त और जीत की जिद ने विपिन नाम के शख्स को धकेला मौत के कुएं में

सीवान: मोमोज खाने की चुनौती ने एक शख्स की जान ले ली। जी हां, कभी-कभी खेल-तमाशे में लगी शर्त जानलेवा भी साबित हो जाती है। ऐसा एक वाकया सीवान जिले में हुआ, जब महज 1000 रुपये की शर्त और जीत की जिद ने एक शख्स को हमेशा के लिए खामोश कर दिया। जानकारी के अनुसार विपिन नाम के एक शख्स ने मजाक-मजाक में अपने दोस्त से मोमो खाने का चैलेंज ले लिया।

समाचार वेबसाइट टाइम्स ऑफ इडिया के अनुसार विपिन और उसके दोस्त में 1000 रुपये की शर्त लगी और शर्त में रखे रुपये पाने के लिए विपिन 150 मोमोज खा गया लेकिन शरीर ने विपिन का साथ नहीं दिया और मोमोज खाने की सजा में विपिन को मिली मौत।

विपिन ने सीवान के ज्ञानी मोड़ स्थित एक मोमोज स्टॉल पर अपने दोस्त से 1000 रुपये की शर्त लगाई कि कौन ज्य़ादा मोमोज खा सकता है। उसके बाद 25 साल के विपिन कुमार ने शर्त की खातिर देखते ही देखते 150 मोमोज खा गया लेकिन इसके थोड़ी ही देर बाद वो वहीं बेहोश होकर जमीन पर गिर गया और उसकी मौत हो गई।

घटना के वक्त विपिन के दोस्तों को लगा कि वो शर्त जीतने के बाद उन्हें बेवकूफ बना रहा है और उनके साथ मस्ती कर रहा है, लेकिन कुछ ही पलों के बाद दोस्तों को अहसास हुआ कि विपिन के साथ कुछ गड़बड़ हुआ है और उसके बाद वो सभी विपिन को बेहोशी की हालत मे लेकर भागे-भागे नजदीक के एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सों ने जांच के बाद विपिन को मृत घोषित कर दिया गया।

घटना के संबंध में थावे पुलिस थाना के प्रभारी शशि रंजन कुमार ने बताया कि मृतक विपिन ने अपने दोस्तों के साथ मोमोज खाने की चुनौती स्वीकार की और फिर बड़ी संख्या में मोमोज खा गया। मोमोज की शर्त जीतने के बाद विपिन की तबियत अचानक खराब हुई और वो बेहोश हो गया। उसके बाद अस्वस्थ विपिन को उसके दोस्त एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं घटना के बाद मृतक विपिन के परिवार वालों का आरोप है कि मोमोज खिलाने के बहाने उसके दोस्तों ने उसे जहर दिया और हालत खराब होने के बाद में उसे एक अस्पताल के पास छोड़ दिया। परिवार ने यह भी बताया कि दोस्तों ने उन्होंने उन्हें विपिन की मौत की जानकारी तक नहीं दी।

थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार ने कहा कि मृतक के परिजनों की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए विपिन का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और मौत की आधिकारिक वजह सामने आने पर घटना के संबंध में कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :सिवानबिहारPolice
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा