लाइव न्यूज़ :

बिहार के मजदूर को इनकम टैक्स का नोटिस, रिटर्न में 14 करोड़ रुपये भरने को कहा

By रुस्तम राणा | Updated: December 20, 2022 16:45 IST

शनिवार को आयकर विभाग की एक टीम मजदूरी करने वाले करगहर गांव के निवासी मनोज यादव के घर पहुंची और उसे आयकर में 14 करोड़ रुपये के भुगतान की मांग करते हुए नोटिस दिया।

Open in App
ठळक मुद्देआयकर विभाग की टीम मजदूरी करने वाले करगहर गांव के निवासी मनोज यादव के घर पहुंचीऔर उसे आयकर में 14 करोड़ रुपये के भुगतान की मांग करते हुए नोटिस दियाकरोड़ों रुपये भरने का नोटिस मिलने पर यादव और उनके परिवार में कोहराम मचा

पटना:बिहार में एक दिहाड़ी-मजदूरी करने वाले शख्स को इनकम टैक्स का नोटिस थमाया गया, जिसमें उस बेचारे से रिटर्न में 14 करोड़ रुपये भरने को कहा गया है। इनकम टैक्स का यह नोटिस उस मजदूर के लिए नागासाकी और हिरोशिमा में गिराए परमाणु बम जैसा है। अधिकारियों ने कहा कि शनिवार को, आयकर विभाग की एक टीम मजदूरी करने वाले करगहर गांव के निवासी मनोज यादव के घर पहुंची और उसे आयकर में 14 करोड़ रुपये के भुगतान की मांग करते हुए नोटिस दिया।

बैंक रिकॉर्ड में करोड़ों रुपये के लेन-देन का पता चला

अधिकारियों के मुताबिक, उनके बैंक रिकॉर्ड में करोड़ों रुपये के लेन-देन का पता चला है, जो उन्हें आयकर का भुगतान करने के लिए उत्तरदायी बनाता है। उधर, नोटिस की मिलने पर यादव और उनके परिवार में कोहराम मच गया। यादव ने अधिकारियों को बताया कि वह एक दिहाड़ी मजदूर है और अपनी पूरी संपत्ति को कई बार बेचने के बाद भी वह उक्त राशि का भुगतान नहीं कर पाएगा।

यादव ने निजी कंपनियों पर लगाया आरोप

यादव ने कथित तौर पर दिल्ली, हरियाणा और पंजाब सहित विभिन्न जगहों पर निजी कंपनियों में काम किया था, लेकिन 2020 में कोविड लॉकडाउन के बाद वह अपने घर बिहार लौट आया था। यादव ने कहा, निजी कंपनियों में उनके रोजगार के समय, उन्होंने उनके आधार और पैन कार्ड की प्रतियां लीं। उसने कंपनियों पर उसके नाम पर जाली बैंक खाते खोलने और आयकर से बचने के लिए लेनदेन करने के लिए उसके दस्तावेजों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया।

यादव की माली हालत देख आयकर विभाग के अधिकारी हैरान

उधर, नोटिस देने के लिए यादव के घर पहुंचे टैक्स अधिकारी भी परिवार की आर्थिक स्थिति देखकर हैरान रह गए। सासाराम के आयकर अधिकारी (आईटीओ) सत्य भूषण प्रसाद ने कहा कि आईटी नोटिस मुख्यालय से भेजा गया था। इस बीच, स्थानीय लोगों के अनुसार, यादव अपने परिवार के साथ सोमवार की देर शाम अपने घर को बंद कर किसी अज्ञात स्थान के लिए निकल गया।

टॅग्स :आयकरबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?