लाइव न्यूज़ :

बिहारः जदयू के नेता-कार्यकर्ता सीएम नीतीश को मान रहे हैं पीएम पद उम्मीदवार, पोस्टर के जरिए व्यक्त कर रहे हैं भावना

By एस पी सिन्हा | Updated: May 15, 2023 16:10 IST

बिहारः जदयू के प्रदेश कार्यालय में एक पोस्टर आंध्र प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष जीत नारायण मंडल द्वारा लगाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपोस्टर में लिखा गया है-2024 में जनता की सरकार।अध्यक्ष ललन सिंह समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं की फोटो है। पोस्टर में नीतीश कुमार की तस्वीर काफी अहम है।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बार-बार भले ही यह कह रहे हैं कि वह प्रधानमंत्री पद के दावेदार नहीं हैं और उन्हें पीएम बनने का कोई शौक नहीं है। बावजूद इसके जदयू के नेता नीतीश कुमार को पीएम पद का प्रबल दावेदार मान रहे हैं।

 

जदयू प्रदेश कार्यालय में लगाया गया एक नया पोस्टर इसकी पुष्टि करने के लिए काफी है कि नेता-कार्यकर्ता उन्हें हर हाल में पीएम पद पर देखना चाहते हैं। पोस्टर के जरिए कई बार नीतीश कुमार को पीएम पद का दावेदार बताया गया है। इसी कड़ी में जदयू के प्रदेश कार्यालय में एक पोस्टर आंध्र प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष जीत नारायण मंडल द्वारा लगाया गया है।

इस पोस्टर में लिखा गया है-2024 में जनता की सरकार। इस पोस्टर में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं की फोटो है। लेकिन इस पोस्टर में नीतीश कुमार की तस्वीर काफी अहम है। यह दर्शाता है कि नीतीश कुमार पीएम पद के प्रबल दावेदार हैं।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नौ महीने पहले पिछले 9 अगस्त 2022 से भाजपा से अलग होकर महागठबंधन में शामिल हुए। उसके बाद वह भाजपा को हराने के लिए लगातार विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश में जुटे हैं।

टॅग्स :बिहारपटनाजेडीयूनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो