लाइव न्यूज़ :

अधिकारियों की करामात!, राजद विधान पार्षद को बता दिया विपक्षी दल का उप मुख्य सचेतक

By एस पी सिन्हा | Updated: August 12, 2023 17:10 IST

Bihar Grand Alliance Government: लालू यादव परिवार के सबसे करीबी विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह को विरोधी दल का नेता बताया जा रहा।

Open in App
ठळक मुद्देआमंत्रण कार्ड देखते ही सुनील सिंह भड़क गये हैं। पटना प्रमंडल के आयुक्त ने सुनील सिंह को विरोधी दल का उप मुख्य सचेतक बताते हुए आमंत्रण कार्ड भेजा है।आयुक्त कुमार रवि जी, आईएएस जो राज्य के मुख्यमंत्री जी वाले नालन्दा जिला के ही मूल निवासी हैं।

पटनाः बिहार में भले ही महागठबंधन की सरकार है और राजद उसमें मुख्य सहयोगी है। लेकिन अधिकारी राजद को अभी भी विपक्षी दल ही मान रहे हैं। इसका जीता जागता उदाहरण सामने आया है कि लालू परिवार के सबसे करीबी विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह को विरोधी दल का नेता बताया जा रहा।

दरअसल, सुनील सिंह को स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए जो आमंत्रण पत्र भेजा गया है, उसमें उनको उप मुख्य सचेतक, विरोधी दल बताया गया है। साथ ही माननीय भी नहीं लिखा गया है। आमंत्रण कार्ड देखते ही सुनील सिंह भड़क गये हैं। 

पटना प्रमंडल के आयुक्त कुमार रवि ने राजद विधान पार्षद सह सत्ता पक्ष के उप मुख्य सचेतक सुनील कुमार सिंह को गांधी मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के अतिविशिष्ट आमंत्रण कार्ड भेजा है। लेकिन कार्ड पर पटना प्रमंडल के आयुक्त ने सुनील सिंह को विरोधी दल का उप मुख्य सचेतक बताते हुए आमंत्रण कार्ड भेजा है।

आमंत्रण पत्र मिलते ही विधान पार्षद हत्थे से उखड़ गए। उन्होंने आमंत्रण कार्ड को अपने सोशल मीडिया पेज से शेयर किया है। साथ ही लिखा है कि पटना प्रमंडल के आयुक्त कुमार रवि जी, आईएएस जो राज्य के मुख्यमंत्री जी वाले नालन्दा जिला के ही मूल निवासी हैं।

उनको मैं तहे दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने स्वतंत्रता दिवस समारोह के आमंत्रण कार्ड पर मुझे सरकार द्वारा निर्गत अधिसूचना के ठीक विपरीत उप मुख्य सचेतक, विरोधी दल का दर्जा दे दिया है। माननीय को माननीय न तो लिखना है और न तो समझना है।

यह तो ऊपर से साहब जी का ही आदेश है, तो इसमें तो कोई खास ग्लानि वाली बात नहीं है। चूंकि महा विद्वान रवि साहब भली भांति जानते हैं कि बिहार के मुख्यमंत्री जी की भृकुटी कतिपय कारणों से मेरे ऊपर हमेशा तनी रहती है। अतः उन्होंने अपने आका को खुश करने के ख़्याल से मुझे उप मुख्य सचेतक, विरोधी दल का दर्जा दे दिया है।

टॅग्स :बिहारपटनालालू प्रसाद यादवआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी