लाइव न्यूज़ :

बिहार: लड़की ने पूछा, 'सरकार सैनिटरी पैड नहीं दे सकती?', महिला आईएएस अधिकारी ने कहा, 'लोग तो फ्री में निरोध भी मांगने लगेंगे'

By एस पी सिन्हा | Updated: September 28, 2022 18:53 IST

बिहार महिला एवं बाल विकास निगम की अध्यक्ष हरजोत कौर बम्हरा ने एक वर्कशॉप में कहा कि अगर मुफ्त मांग की बात करें तो इसकी कोई सीमा नहीं है, लोग तो फ्री में निरोध भी मांगने लगेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार की महिला आईएएस अधिकारी ने सैनिटरी पैड से जुड़े सवाल के जवाब में दिया विवादित बयानवर्कशॉप में एक लड़की ने उनसे पूछा कि क्या सरकार 20-30 रुपए का सैनिटरी पैड नहीं दे सकती?जिसके जवाब में उन्होंने कहा ऐसे ही फ्री की मांग जारी रहेगी तो लोग निरोध भी फ्री में मांगने लगेंगे

पटना: बिहार की राजधानी पटना में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ महिला आईएएस अधिकारी हरजोत कौर बम्हरा महिलाओं के सैनिटरी पैड को लेकर एक विवादित बयान दिया है। दरअसल, पटना में बालिकाओं के बीच स्वास्थ्य समस्याओं के अवेयरनेस के लिए आयोजित एक वर्कशॉप में महिला एवं बाल विकास निगम की अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरजोत कौर बम्हरा ने यह कहकर सबको हैरान कर दिया कि जब परिवार नियोजन की बात आएगी तो सरकार को मुफ्त में निरोध भी बांटना पड़ेगा?

आईएएस अधिकारी बम्हरा ने यह बात तब कही जब वर्कशॉप में एक लड़की ने उनसे पूछा कि क्या सरकार 20-30 रुपए का सैनिटरी पैड नहीं दे सकती? जिसके जवाब में हरजोत कौर बम्हरा ने कहा कि किसी भी मांग का कोई अंत है। उन्होंने कहा, "हम 20-30 रुपए का सैनिटरी पैड दे सकते हैं। लेकिन कल को जीन्स की मांग उठने लगेगी, फिर सुन्दर जूते मांग आने लगेगी। इस मांगों का तो कोई अंत नहीं है।"

जवाब देने के क्रम में महिला एवं बाल विकास निगम की अध्यक्ष हरजोत कौर बम्हरा ने यहां तक कह दिया कि अगर ऐसे ही मांग जारी रहेगी तो लोग फ्री में निरोध भी मांगने लगेंगे। आईएएस अधिकारी ने अपने बयान में कहा कि लड़कियों को सशक्त होने की जरूरत है। हर चीज के लिए सरकार पर निर्भर नहीं रहा जा सकता।

बता दें कि मंगलवार को ‘सशक्त बेटी, समृद्ध बिहार: टुवर्ड्स एन्हान्सिंग द वैल्यू ऑफ गर्ल चाइल्ड’ विषय पर हुई इस वर्कशॉप को महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा यूनिसेफ, सेव द चिल्ड्रेन एवं प्लान इंटरनेशनल ने संयुक्त रूप से आयोजित किया था।

इस वर्कशॉप का मकसद लैंगिक असमानता मिटाने वाली सरकारी योजनाओं से बच्चियों को वाकिफ कराना था, लेकिन जब बच्चियों ने महिला एवं बाल विकास निगम की अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरजोत कौर बम्हरा से इन्हीं योजनाओं से जुड़े सवाल पूछे तो उन्हें इस प्रकार के विवादित जवाब मिले।

टॅग्स :पटनाबिहारIAS
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल